मधुपुर में ABVP का उग्र प्रदर्शन, छात्र विरोधी नीति के खिलाफ मुख्यमंत्री का पुतला दहन
राज्य सरकार की नई शिक्षा नीति के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन
देवघर जिले के मधुपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने राज्य सरकार की Restructuring & Clustering System नीति के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। मधुपुर महाविद्यालय परिसर के बाहर आयोजित प्रदर्शन में छात्रों और परिषद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
मधुपुर/देवघर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मधुपुर इकाई द्वारा राज्य सरकार की Restructuring & Clustering System नीति के विरोध में बुधवार को मधुपुर महाविद्यालय परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। परिषद कार्यकर्ताओं और छात्रों ने इस नीति को छात्र विरोधी बताते हुए राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राज्य सरकार की यह नई व्यवस्था शिक्षा प्रणाली को कमजोर करने वाली है और इससे छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। परिषद ने सरकार से इस नीति को तत्काल वापस लेने की मांग की।

कार्यक्रम में परिषद के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय छात्र उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर छात्र हित में संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
