Deoghar News: कुंडा के पास चाय दुकानदार महिला की बेरहमी से हत्या, दुकान में मिला शव

हत्या में प्रयुक्त कुदाल समेत अन्य सामान पुलिस ने किया बरामद

Deoghar News: कुंडा के पास चाय दुकानदार महिला की बेरहमी से हत्या, दुकान में मिला शव
कुंडा थाना के पास हत्या मामले की जांच करती पुलिस

देवघर के नगर थाना क्षेत्र स्थित कुंडा थाना के पास चाय दुकान चलाने वाली 60 वर्षीय माला देवी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह महिला का शव उसकी दुकान के अंदर बरामद हुआ। अपराधियों ने सिर और चेहरा कुचलकर वारदात को अंजाम दिया।

देवघर: नगर थाना क्षेत्र में कुंडा थाना के पास चाय दुकान चलाने वाली 60 वर्षीय माला देवी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह महिला का शव उसकी दुकान के अंदर बरामद किया गया। अपराधियों ने सिर सहित चेहरा कुचलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के दुकानदारों व राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटनास्थल से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुदाल समेत अन्य सामान जब्त किया है। सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह, फॉरेंसिक टीम, नगर थाना और कुंडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार घटना सोमवार रात की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मृतका माला देवी मूल रूप से सारवां थाना क्षेत्र के लखोरिया भालूवाही गांव की रहने वाली थी। वर्तमान में वह रिखिया थाना क्षेत्र के बंधा में घर बनाकर रहती थी। करीब दो महीने से वह कुंडा थाना के पास चाय की दुकान चला रही थी और रात में दुकान में ही सोती थी।

सुबह बेटी को मिली सूचना, मचा कोहराम

मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने मृतका की बेटी को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और रोने-बिलखने लगे। बाद में पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें: झारखंड में 21 मई तक आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में येलो और ऑरेंज चेतावनी

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दुकान की दीवारों पर भी खून के छींटे पड़े हुए थे। पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या काफी नृशंस तरीके से की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Palamu Police Transfer: 13 थाना और एक ओपी प्रभारी का तबादला, कई थानों को मिले नए प्रभारी

इधर, घटना के बाद मृतका के पति शिव यादव के फरार होने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

मुख्य पथ पर लगी भीड़, यातायात पुलिस तैनात

घटनास्थल देवघर-सारठ मुख्य पथ पर होने के कारण वहां काफी भीड़ जुट गई थी। जाम की स्थिति नहीं बने, इसके लिए यातायात थाना की पुलिस को भी मौके पर तैनात किया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dhanbad News: चीरागोड़ा श्मशान रोड के मैदान में मिला मोबाइल दुकानदार का शव, इलाके में तनाव Dhanbad News: चीरागोड़ा श्मशान रोड के मैदान में मिला मोबाइल दुकानदार का शव, इलाके में तनाव
Pakur News: प्रखंड मुख्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल, किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन
Pakur News: न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक, न्यायमूर्ति संजय प्रसाद के दौरे को लेकर सुरक्षा और स्वागत प्लान तैयार
Pakur News: गंधाईपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र की मांग तेज: जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव का जनता दरबार: सुशासन और जनहित को प्राथमिकता, सुनीं आम जनता की समस्याएं
Giridih News: पुलिस को बड़ी सौगात, पुलिस केंद्र परिसर में नवनिर्मित 'ओपन जिम' का भव्य उद्घाटन
Deoghar News: कुंडा के पास चाय दुकानदार महिला की बेरहमी से हत्या, दुकान में मिला शव
Giridih News: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, बरमसिया और टावर चौक पर लगेंगे आधुनिक सिग्नल और साइनेज
Hazaribagh News: एसपी ने किया गोरहर थाना का औचक निरीक्षण: सुरक्षा व्यवस्था और पंजियों की गहन जांच
Hazaribagh News: सदर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत मैरेज हॉल, बैंक्वेट हॉल एवं होटलों के लिए सख्त, दिशा-निर्देश जारी
Hazaribagh News: उपायुक्त का जनता दरबार, डीसी हेमन्त सती ने सुनीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की जनसमस्याएं
Koderma News: सीमित संसाधनों के बीच आकाश ने अरुणाचल में दिखाया दम