Koderma News: सीमित संसाधनों के बीच आकाश ने अरुणाचल में दिखाया दम

एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स करने वाले पहले कैडेट

Koderma News: सीमित संसाधनों के बीच आकाश ने अरुणाचल में दिखाया दम
(फ़ोटो)

कोडरमा के सीएच स्कूल के 17 वर्षीय एनसीसी कैडेट आकाश कुमार ने अरुणाचल प्रदेश स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स (दिरांग) से एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर इतिहास रच दिया है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले जिले के पहले कैडेट हैं। कोरियाडीह गांव के रहने वाले एक पोकलेन ड्राइवर के बेटे आकाश ने चीन सीमा के पास शून्य से नीचे के तापमान और बेहद कठिन परिस्थितियों में रहकर एक महीने का यह गौरवमयी प्रशिक्षण पूरा किया।

कोडरमा: सीएच स्कूल के एनसीसी कैडेट आकाश कुमार ने अरुणाचल प्रदेश स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स दिरांग से एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर जिले का नाम रोशन किया है। आकाश कुमार यह उपलब्धि हासिल करने वाले कोडरमा जिले के पहले एनसीसी कैडेट हैं। 17 वर्ष की उम्र में आकाश ने यह मुकाम हासिल किया है। 

उन्होंने लगभग एक महीने तक अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम और बर्फीले इलाकों में रहकर कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान वे चीन सीमा के निकट ऐसे क्षेत्र में रहे, जहां चारों ओर सिर्फ बर्फ ही बर्फ थी। इस दौरान उन्होंने भारतीय तिरंगा फहराकर अपने अदम्य साहस और देशभक्ति का परिचय दिया। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नेटवर्क सुविधा नहीं होने के कारण आकाश अपने परिवार से भी संपर्क में नहीं रह सके। कठिन परिस्थितियों के बीच बर्फीले इलाके में तंबू में रहकर उन्होंने यह प्रशिक्षण पूरा किया। 

आकाश कुमार मूल रूप से कोडरमा जिले के कोरियाडीह गांव के निवासी हैं। उनके पिता तमिलनाडु में पोकलेन मशीन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद आकाश ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की है। आकाश ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, बटालियन के कमांडिंग अधिकारी विजय कुमार (सेना मेडल), विद्यालय की शिक्षिका सह एएनओ लेफ्टिनेंट राधिका, स्कूल के प्राचार्य कृष्णकांत तिवारी एवं एनसीसी अधिकारियों को दिया। 

उन्होंने कहा कि भविष्य में पर्वतारोहण के क्षेत्र में और बड़े स्तर पर देश का नाम रोशन करना उनका सपना है। आकाश की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, स्थानीय लोगों एवं जिलेवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें: Koderma News: 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भव्य समापन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: कुंडा के पास चाय दुकानदार महिला की बेरहमी से हत्या, दुकान में मिला शव Deoghar News: कुंडा के पास चाय दुकानदार महिला की बेरहमी से हत्या, दुकान में मिला शव
Giridih News: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, बरमसिया और टावर चौक पर लगेंगे आधुनिक सिग्नल और साइनेज
Hazaribagh News: एसपी ने किया गोरहर थाना का औचक निरीक्षण: सुरक्षा व्यवस्था और पंजियों की गहन जांच
Hazaribagh News: सदर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत मैरेज हॉल, बैंक्वेट हॉल एवं होटलों के लिए सख्त, दिशा-निर्देश जारी
Hazaribagh News: उपायुक्त का जनता दरबार, डीसी हेमन्त सती ने सुनीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की जनसमस्याएं
Koderma News: सीमित संसाधनों के बीच आकाश ने अरुणाचल में दिखाया दम
Koderma News: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की धूम, लाभुकों के बीच बकरे और ब्रॉयलर मुर्गी का वितरण
Koderma News: समाहरणालय में उपायुक्त का जनता दरबार, उत्कर्ष गुप्ता ने सुनीं आम जनता की समस्याएं
Ramgarh News: चित्रांश प्रेम श्रीवास्तव का हुआ निधन, कायस्थ समाज में सर्वत्र शोक की लहर
Koderma News: दीवार में सुराख कर घर में घुसे चोर को पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा
Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में समर कैंप की धूम, बच्चों ने योग, बोरा दौड़ और पेंटिंग में दिखाया दम
राजीव रंजन मिश्रा के आवास पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष: परिजनों से मिलकर साझा किया दुख, रिहाई की मांग की