Koderma News: दीवार में सुराख कर घर में घुसे चोर को पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा
मामला दर्ज कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में
कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना बस स्टैंड के पास पुलिस और स्थानीय लोगों की सक्रियता से सेंधमारी कर चोरी का प्रयास विफल कर दिया गया। केशव प्रसाद मुखर्जी के घर की दीवार में छेद कर घुसे भादोडीह निवासी शातिर चोर कृष्णा रविदास को पड़ोसी शुभम केसरी की सजगता के कारण रंगे हाथ पकड़ लिया गया। तिलैया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
कोडरमा: जिले की तिलैया पुलिस ने एक मकान में सेंधमारी कर चोरी के प्रयास को असफल कर दिया है। मामला तिलैया थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड स्थित इमाम क्लीनिक के पीछे रहने वाले केशव प्रसाद मुखर्जी के घर का है। जहां एक चोर द्वारा सेंधमारी कर घर में प्रवेश कर लिया गया। मामले की जानकारी देते हुए केशव प्रसाद मुखर्जी के पड़ोस में रहने वाले शुभम केसरी ने बताया कि मंगलवार की सुबह उन्हें अपने घर के पिछले हिस्से में कुछ आवाज सुनाई दी।
इसके पश्चात वे वहां पहुंचे और खोजबीन करने लगे। इस दौरान उन्हें केशव प्रसाद मुखर्जी के दीवार में एक बड़ा सा छेद दिखाई दिया। नजदीक जाने पर उसने देखा कि एक चोर सेंधमारी कर घर के अंदर प्रवेश कर लिया था और वहां रखे एक मोटर की चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था। चोर को देखते ही शुभम ने आसपास के लोगों को शोर मचा कर वहां इकट्ठा कर लिया और साथ ही साथ इसकी सूचना तिलैया पुलिस को दी।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
