Giridih News: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, बरमसिया और टावर चौक पर लगेंगे आधुनिक सिग्नल और साइनेज

नगर निगम सभागार में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक

Giridih News: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, बरमसिया और टावर चौक पर लगेंगे आधुनिक सिग्नल और साइनेज
(फ़ोटो)

गिरिडीह शहर के विकास, सौंदर्यीकरण और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम सभागार में महापौर प्रमिला मेहरा की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई। बैठक में सलूजा, अतुल और शिवम स्टील समेत दर्जनभर उद्योगों ने अपने सीएसआर (CSR) फंड से शहर के मुख्य चौकों, डिवाइडरों और एंट्री पॉइंट्स को संवारने तथा आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल व साइनेज लगाने पर सहमति जताई है। साथ ही जाम से मुक्ति के लिए नो-पार्किंग जोन भी बनाए जाएंगे।

गिरिडीह: शहर के विकास को रफ्तार देने के लिए स्टील उद्योग जगत ने नगर निगम के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का फैसला लिया है। पिछले दिन नगर निगम सभागार में हुई बैठक में स्टील उद्योगों की शहर के सौंदर्यीकरण और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में सक्रिय भागीदारी पर सहमति बनी।  

सी एस आर से चमकेगा शहर  

बैठक में तय हुआ कि शहर के मुख्य चौक-चौराहों, डिवाइडरों और एंट्री पॉइंट्स का सौंदर्यीकरण स्टील कंपनियां अपने CSR फंड से कराएंगी। बरमसिया, बस स्टैंड, टावर चौक और कचहरी रोड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल और साइनेज लगाए जाएंगे।  

जाम से मिलेगी राहत  

शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम को लेकर उद्योग प्रतिनिधियों ने चिंता जताई। निर्णय लिया गया कि नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर 'नो पार्किंग जोन' चिह्नित किए जाएंगे और अलग से पार्किंग जोन विकसित होंगे। भारी वाहनों के शहर में प्रवेश का समय भी निर्धारित किया जाएगा।  

'शहर बढ़ेगा तो उद्योग भी बढ़ेगा'  

महापौर  प्रमिला मेहरा ने कहा, "गिरिडीह स्टील हब के रूप में पहचान बना रहा है। उद्योगों के सहयोग से हम इसे स्मार्ट और सुंदर शहर बनाएंगे। शहर का विकास होगा तो उद्योगों को भी फायदा मिलेगा।" स्टील एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।  बैठक में नगर आयुक्त, सिटी मैनेजर, ट्रैफिक डीएसपी के साथ-साथ सलूजा स्टील, अतुल स्टील, शिवम आयरन समेत दर्जनभर स्टील उद्योगों के प्रतिनिधि मौजूद थे।  

यह भी पढ़ें: Giridih News: शराब तस्करी पर प्रहार: पुलिस ने पिकअप वैन से जब्त की 15 पेटी विदेशी शराब, दो गिरफ्तार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Pakur News: प्रखंड मुख्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल, किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन Pakur News: प्रखंड मुख्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल, किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन
Pakur News: न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक, न्यायमूर्ति संजय प्रसाद के दौरे को लेकर सुरक्षा और स्वागत प्लान तैयार
Pakur News: गंधाईपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र की मांग तेज: जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव का जनता दरबार: सुशासन और जनहित को प्राथमिकता, सुनीं आम जनता की समस्याएं
Giridih News: पुलिस को बड़ी सौगात, पुलिस केंद्र परिसर में नवनिर्मित 'ओपन जिम' का भव्य उद्घाटन
Deoghar News: कुंडा के पास चाय दुकानदार महिला की बेरहमी से हत्या, दुकान में मिला शव
Giridih News: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, बरमसिया और टावर चौक पर लगेंगे आधुनिक सिग्नल और साइनेज
Hazaribagh News: एसपी ने किया गोरहर थाना का औचक निरीक्षण: सुरक्षा व्यवस्था और पंजियों की गहन जांच
Hazaribagh News: सदर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत मैरेज हॉल, बैंक्वेट हॉल एवं होटलों के लिए सख्त, दिशा-निर्देश जारी
Hazaribagh News: उपायुक्त का जनता दरबार, डीसी हेमन्त सती ने सुनीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की जनसमस्याएं
Koderma News: सीमित संसाधनों के बीच आकाश ने अरुणाचल में दिखाया दम
Koderma News: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की धूम, लाभुकों के बीच बकरे और ब्रॉयलर मुर्गी का वितरण