Giridih News: शराब तस्करी पर प्रहार: पुलिस ने पिकअप वैन से जब्त की 15 पेटी विदेशी शराब, दो गिरफ्तार
बीएनएस और उत्पाद अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज
गिरिडीह पुलिस ने हिरोडीह थाना क्षेत्र के बरवाबाद में एक पिकअप वैन से 15 पेटी (335 बोतल) अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गिरिडीह: पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हिरोडीह थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से लदी पिकअप वैन जब्त की है। छापेमारी के दौरान 15 पेटी विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
गुप्त सूचना पर बनी रणनीति

गिरफ्तार अभियुक्त:
1. कृष्णा साव, उम्र 19 वर्ष, पिता- जगदीश साव, ग्राम-मानिकबाद, थाना-हिरोडीह
2. हेमलाल साव, उम्र 40 वर्ष, पिता- स्व. तालो साव, ग्राम-मानिकबाद, थाना-हिरोडीह
जब्त शराब की सूची:
1. रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की 375 ml - 245 पीस
2. B7 स्टर्लिंग रिजर्व 375 ml - 45 पीस
3. आइकॉनिक व्हाइट एलीट इंटरनेशनल ग्रेन व्हिस्की 375 ml - 45 पीस
इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
इस संबंध में हिरोडीह थाना कांड संख्या 66/26 दिनांक 13.05.2026 धारा 274/275/3(5) बीएनएस एवं 47(ए) उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
छापेमारी दल में रहे शामिल
इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक जमुआ अंचल प्रदीप कुमार दास, हिरोडीह थाना प्रभारी पु.अ.नि. महेश चंद्र, स.अ.नि. धंजीव कुमार, चौकीदार मो. सौकत व राकेश कुमार शामिल थे।
