Hazaribagh News: बैंक डकैती का खुलासा: वाराणसी से तीन लुटेरे गिरफ्तार, 20 लाख नकद और भारी मात्रा में सोना बरामद
एसपी अमन कुमार ने सराही पुलिस टीम की तत्परता और कार्यशैली
by: Anjali Sinha
On
हजारीबाग पुलिस ने बरही बैंक डकैती का खुलासा करते हुए वाराणसी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 912 ग्राम सोना और 20 लाख नकद बरामद हुए। इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाने वाले कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को एसपी अमन कुमार ने सम्मानित किया।
हजारीबाग: बरही बैंक डकैती कांड के सफल उद्भेदन में अहम भूमिका निभाने वाले कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को सम्मानित किया गया है। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने उनकी सराहनीय कार्यशैली एवं त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया।
जानकारी के अनुसार बरही बैंक डकैती मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाराणसी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 912 ग्राम सोना, 20 लाख रुपये नकद एवं एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया है।
Edited By: Anjali Sinha
