Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा ने आम बागवानी एवं अबुआ आवास योजना का किया निरीक्षण
किसानों को मल्टी क्रॉप खेती के लिए किया प्रोत्साहित
by: Anjali Sinha
On
उपायुक्त अजय नाथ झा ने पेटरवार के विभिन्न गांवों में अबुआ आवास और आम बागवानी योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाभुक के घर आत्मीय संवाद किया और अधिकारियों को योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
पेटरवार: उलगढ़ा, ओरदाना एवं बुढ़नगढ़ा गांवों में उपायुक्त अजय नाथ झा ने गुरुवार को आम बागवानी एवं अबुआ आवास योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में डीसी ओरदाना गांव स्थित अबुआ आवास योजना की लाभुक सावीती देवी के घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों से आत्मीय बातचीत की। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ बैठकर घर का पानी ग्रहण किया तथा ग्रामीणों के बीच अपनत्व और विश्वास का संदेश दिया।
Edited By: Anjali Sinha
