जनगणना-2027: राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रथम चरण के तहत स्व-गणना प्रक्रिया का किया शुभारंभ

जनगणना-2027: राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रथम चरण के तहत स्व-गणना प्रक्रिया का किया शुभारंभ
राज्यपाल ने जनगणना के प्रथम चरण के तहत राज्य में स्व-गणना प्रक्रिया का किया शुभारंभ

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने रांची के लोक भवन में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ किया और नागरिकों से इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को रांची के लोक भवन में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत राज्य में स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने निर्धारित अनुसूची के अनुसार अपनी जानकारी दर्ज कर इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सहभागिता सुनिश्चित की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि किसी भी राष्ट्र अथवा राज्य के विकास के लिए नीति-निर्धारण एवं योजनाओं के निर्माण में आंकड़ों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि जनगणना के माध्यम से जनसंख्या, परिवार की संरचना, आवासीय स्थिति तथा विभिन्न सामाजिक-आर्थिक पहलुओं से संबंधित आधारभूत आंकड़े प्राप्त होते हैं, जो विकासोन्मुख योजनाओं के निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं।राज्यपाल संतोष गंगवार ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत स्व-गणना प्रक्रिया का किया शुभारंभ

उल्लेखनीय है कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा, जिसके तहत 33 प्रकार के आंकड़े संकलित किए जाएंगे।

राज्यपाल ने राज्य के सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा जनगणना प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग प्रदान करें।

इस अवसर पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, नगर आयुक्त नगर निगम सुशांत गौरव, निदेशक-सह-मुख्य प्रधान जनगणना पदाधिकारी, झारखण्ड प्रभात कुमार सहित जनगणना कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Dhanbad News: चांदमारी खेल मैदान में मिले युवक के शव मामले का खुलासा, सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी Dhanbad News: चांदमारी खेल मैदान में मिले युवक के शव मामले का खुलासा, सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
Dhanbad News: डिजिटल जनगणना 2027 का औपचारिक शंखनाद, 'एचएलओ ऐप' से घर-घर जाकर जुटेगा डेटा
Palamu News: संत मरियम आवासीय विद्यालय में पीरियॉडिक टेस्ट शुरू, कक्षाओं में पहुंचे चेयरमैन अविनाश देव
Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण
Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  
Sahebganj News: सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति
Hazaribagh News: शतरंज का महाकुंभ शुरू, चतुर्थ एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग टूर्नामेंट का भव्य आगाज