रांची जिला अस्पताल में अत्याधुनिक न्यूरो फिजियोलॉजी लैब का उद्घाटन, अब स्थानीय स्तर पर हो सकेंगी जटिल न्यूरोलॉजिकल जांच
रांची जिला अस्पताल में अत्याधुनिक न्यूरो फिजियोलॉजी लैब शुरू की गई है, जिससे अब मिर्गी और नसों से जुड़ी जटिल जांच स्थानीय स्तर पर संभव हो सकेगी।
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। यहां अत्याधुनिक न्यूरो फिजियोलॉजी लैब का शुभारंभ किया गया, जिससे अब न्यूरोलॉजिकल जांच के लिए मरीजों को बड़े शहरों या निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
लैब का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने किया। इस अवसर पर उपाधीक्षक डॉ. बिमलेश सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों के अनुसार, यह सुविधा राज्य के जिला अस्पतालों में अपनी तरह की पहली पहल है।


डॉक्टरों का कहना है कि यह लैब मिर्गी, नसों से जुड़ी बीमारियों, मांसपेशियों की समस्याओं और अन्य न्यूरोलॉजिकल विकारों के सटीक निदान में सहायक होगी। साथ ही, श्रवण समस्या से जूझ रहे बच्चों की जांच और उपचार में भी यह सुविधा अहम भूमिका निभाएगी।
ट्रॉमा के मरीजों के लिए भी यह लैब काफी उपयोगी साबित होगी, क्योंकि इससे अंदरूनी चोटों और नसों की क्षति का समय पर पता लगाया जा सकेगा। इससे इलाज की प्रक्रिया तेज और प्रभावी होगी, खासकर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
Related Posts
.jpg)
