खूंटी में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस, मजदूरों के अधिकार और सम्मान पर हुई चर्चा

खूंटी में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस, मजदूरों के अधिकार और सम्मान पर हुई चर्चा
खूंटी में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर खूंटी में असंगठित कामगार मोटिया मजदूर किसान संघ द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मजदूरों के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण पर चर्चा की गई।

खूंटी: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर खूंटी में असंगठित कामगार मोटिया मजदूर किसान संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सयूम अंसारी ने की। इस अवसर पर मजदूरों के अधिकारों, सम्मान और उनके सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डालसा के सहायक एलएडीसी अमरदीप कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मजदूर समाज की रीढ़ हैं और उनके हक व अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को मिलकर आवाज बुलंद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को न्याय दिलाने और उनके हितों की सुरक्षा के लिए कानूनी जागरूकता बेहद जरूरी है।

डालसा के अधिवक्ता मदन कुमार गंजू ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एक मई को यह दिवस इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि अमेरिका में मजदूरों से 14 घंटे काम लिया जाता था। इसके विरोध में मजदूरों ने 8 घंटे कार्यदिवस की मांग की थी। इस आंदोलन को दबाने के लिए सरकार ने गोलीबारी की, जिसमें कई मजदूरों की जान चली गई। उसी घटना की स्मृति में यह दिन मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वार्ड संख्या 9 के पार्षद विनय नायक ने कहा कि मोटिया मजदूर और रिक्शा चालक अपनी शारीरिक मेहनत से समाज की सेवा करते हैं, लेकिन उन्हें उनके श्रम का उचित फल नहीं मिल पाता। उन्होंने सरकार से इन मजदूरों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ देने की मांग की।

Read More.. Ranchi News: एसबीयू में “एआई एंड एमएल फॉर स्मार्ट टीचिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूरों की भागीदारी रही और सभी ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया।

Read More.. Ranchi news: निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर सख्त हुए उपायुक्त, 92 स्कूलों में नियम उल्लंघन

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट