पंजाब विधानसभा में भगवंत मान सरकार ने हासिल किया विश्वास मत, 94 में से 88 विधायकों ने दिया समर्थन

पंजाब विधानसभा में भगवंत मान सरकार ने हासिल किया विश्वास मत, 94 में से 88 विधायकों ने दिया समर्थन
पंजाब विधानसभा में भगवंत मान सरकार ने हासिल किया विश्वास मत.

सदन में 94 में से 88 ने डाला वोट, राष्ट्रपति को सौंपेंगे विधायकों के समर्थन प्रस्ताव की कॉपी

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को विधानसभा में फिर से विश्वास का मत हासिल कर लिया। विश्वास मत पर मतदान के दौरान सदन में विपक्षी दल कांग्रेस, अकाली दल तथा भाजपा के विधायक मौजूद नहीं थे। पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी के कुल 94 विधायक हैं, जिसमें से 88 विधायकों ने वोट डाला। चार विधायक सदन में नहीं थे। दो विधायक जेल में होने के कारण वोट नहीं डाल सके।

शुक्रवार को बाद दोपहर सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदन में प्रस्ताव पेश किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रस्ताव का वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने समर्थन किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि कोई 35 तो कोई 25 विधायकों के संपर्क में होने की बात कर रहा है। मान ने कहा कि सफाई करते समय झाडू से कमजोर तिनके निकल जाते हैं, लेकिन झाडू बेहतर तरीके से सफाई करती है।

प्रस्ताव के समापन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी का लगातार विस्तार हो रहा है। गुजरात में निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी को सर्वाधिक बहुमत मिला है। उन्होंने कहा कि आज के प्रस्ताव की कॉपी 5 मई को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को सौंपी जाएगी। वह अपने साथ सभी विधायकों को लेकर जाएंगे। इस बारे में राष्ट्रपति को बताया जाएगा कि विधायकों ने राज्य सभा सांसदों को चुना है। सभी विधायक आप के साथ हैं।

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि सभी राज्य सभा सांसदों को ईडी का डर दिखाकर भाजपा में शामिल किया। केवल दो विधायकों वाली पार्टी के छह राज्य सभा सांसद कैसे हो सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह, कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा, विधायक अनमोल गगन मान तथा कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आस्था व्यक्त की।

Read More.. 108 सीटें, फिर भी सत्ता दूर! तमिलनाडु में TVK सबसे बड़ी पार्टी, अब विजय के सामने क्या विकल्प?

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट