प्रधानमंत्री मोदी ने काशी को दी 6332 करोड़ की 163 परियोजनाओं की सौगात, अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी
बरेका के ‘जनआक्रोश महिला सम्मेलन’ में माेदी ने हजारों महिलाओं से किया संवाद— पहली बार महिलाओं ने जनसभा और प्रधानमंत्री मोदी के सुरक्षा की संभाली कमान
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को 6332 करोड़ रुपये की 163 विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री ने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों—बनारस से पुणे (हडपसर) और अयोध्या से मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।
बरेका इंटर कॉलेज मैदान पर मंगलवार काे आयोजित एक जनसभा में प्रधानमंत्री ने रिमोट के माध्यम से 163 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 1054.69 करोड़ रुपये की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 5277.39 करोड़ रुपये की 113 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
Related Posts

