वाराणसी–पुणे और अयोध्या–मुंबई के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगी सस्ती और सीधी सुविधा
वाराणसी–पुणे और अयोध्या–मुंबई के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत हुई है, जिससे यात्रियों को कम खर्च में सीधी यात्रा की सुविधा मिलेगी।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी जंक्शन से वर्चुअल माध्यम से दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें अयोध्या–मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) साप्ताहिक ट्रेन और बनारस–हडपसर (पुणे) दैनिक ट्रेन शामिल हैं।
अयोध्या–मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस हर मंगलवार को संचालित होगी, जो उत्तर प्रदेश को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सीधे जोड़ेगी। वहीं बनारस से पुणे के बीच चलने वाली दैनिक सेवा उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक केंद्र को महाराष्ट्र के आईटी और शिक्षा हब से जोड़ेगी।


महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ेंगी सेवाएं
बनारस–पुणे ट्रेन प्रयागराज, झांसी, भोपाल (रानी कमलापति), इटारसी, भुसावल, जलगांव और मनमाड जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
अयोध्या–मुंबई ट्रेन सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सतना, जबलपुर, इटारसी, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे के रास्ते चलेगी। यह यात्रा करीब 28 घंटे में पूरी होगी।
नई सेवाओं से काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में श्री राम मंदिर और शिरडी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी। इसके अलावा व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे।
रेलवे के अनुसार, इन दोनों ट्रेनों के शुरू होने के साथ देश में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की कुल संख्या बढ़कर 66 हो गई है। जहां वंदे भारत एक्सप्रेस प्रीमियम यात्रा का प्रतीक है, वहीं अमृत भारत एक्सप्रेस आम यात्रियों के लिए किफायती, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का नया विकल्प बनकर उभर रही है।
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
Related Posts

