टीपीसी के दो उग्रवादी रांची से गिरफ्तार, 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप; हथियार और मोबाइल बरामद

टीपीसी के दो उग्रवादी रांची से गिरफ्तार, 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप; हथियार और मोबाइल बरामद
टीपीसी के दो उग्रवादी रांची से गिरफ्तार

रांची पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक व्यवसायी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है और उनके पास से हथियार व अन्य सामान बरामद किया गया है।

रांची: रांची के ओरमांझी थाना की पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीया प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र निवासी समरित गंझू उर्फ मलिंगा उर्फ अरूण और रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के सोनू उरांव उर्फ सन्नी शामिल है। दोनों पर ओरमांझी के एक व्यवसायी से 10 लाख रुपये मांगने का आरोप है। इनके पास से एक देसी कट्टा, एक मैगजीन,दो मोबाईल, एक राउटर, दो सीम कार्ड (धमकी देने में प्रयुक्त), एक पावर बैंक, चार डाटा केवल, एक काला बैग बरामद किया गया है।

रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने शुक्रवार प्रेस वार्ता में बताया कि व्यवसायी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद टीपीसी उग्रवादियों की पहचान करने व धड़-पकड़ के लिए सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम को जानकारी मिली थी कि उग्रवादी इरबा में हैं। टीम ने उग्रवादियों का पीछा किया और गोलचक्कर के पास उन्हें रोक करके तलाशी ली। तलाशी में हथियार मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार उग्रवादियों ने स्वीकार किया है कि वह संगठन के लिए लेवी (रंगदारी) वसूलने का काम करते हैं। रांची के अलग-अलग इलाकों के अलावा हजारीबाग व रामगढ़ में भी कई व्यवसायियों को धमकी देकर रंगदारी मांगते हैं। एसपी ने बताया कि समरित गंझू उर्फ मलिंगा उर्फ अरूण के खिलाफ पूर्व से मांडू थाना, पिपरवार थाना, पतरातु (भुरकुंडा) थाना पतरातु (भुरकुंडा) थाने में मामला दर्ज है।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट