बिना सूचना मुख्यालय छोड़ने पर जैप-आईआरबी के पांच कमांडेंट से जवाब तलब, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया नोटिस

बिना सूचना मुख्यालय छोड़ने पर जैप-आईआरबी के पांच कमांडेंट से जवाब तलब, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया नोटिस
बिना सूचना मुख्यालय छोड़ने पर जैप-आइआरबी के पांच कमांडेंट से जवाब तलब।

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने बिना सूचना मुख्यालय छोड़ने के मामले में जैप, आईआरबी और एसआईआरबी के पांच कमांडेंट से स्पष्टीकरण मांगा है। डीआईजी जैप की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है।

रांची। पुलिस मुख्यालय और वरिष्ठ अधिकारियों को बिना जानकारी दिए मुख्यालय छोड़ने पर जैप, आइआरबी और एसआईआरबी के पांच कमांडेंट से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह कार्रवाई जैप के डीआईजी एस. कार्तिक की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। मुख्यालय आईजी ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

पुलिस मुख्यालय से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार जिन अधिकारियों से जवाब मांगा गया है, उनमें जैप-5, जैप-8, जैप-9, आईआरबी-9 और एसआईआरबी-2 के कमांडेंट शामिल हैं। सभी से पूछा गया है कि उन्होंने किन परिस्थितियों में अपने-अपने वाहिनी मुख्यालय को छोड़ा।

पुलिस मुख्यालय को दो दिन पहले सूचना मिली थी कि कुछ जिलों के एसपी और जैप-आईआरबी के कमांडेंट बिना अनुमति रांची या अन्य जिलों में चले जाते हैं। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाया। इसके बाद डीआईजी जैप ने संबंधित अधिकारियों से लाइव लोकेशन मांगी थी। लोकेशन मिलने के बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपी, जिसके आधार पर बाहर पाए गए अधिकारियों से अब स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: छिटपुट हिंसा के बीच दोपहर 3 बजे तक 78.68% मतदान पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: छिटपुट हिंसा के बीच दोपहर 3 बजे तक 78.68% मतदान
चारधाम यात्रा: 10 दिन में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, केदारनाथ में सबसे ज्यादा भीड़
नेपाल को ‘डेस्टिनेशन वेडिंग हब’ बनाने की पहल, नई दिल्ली में पर्यटन और वेडिंग इंडस्ट्री का बड़ा कार्यक्रम
पानी की किल्लत और बिजली कटौती पर भाजपा का राज्यव्यापी आंदोलन, 6 से 12 मई तक जिलावार प्रदर्शन का ऐलान
प्रधानमंत्री मोदी हरदोई में 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज यात्रा समय होगा आधा
प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, बच्चों पर बरसाया प्यार, हरदोई के लिए रवाना
मतदान के दौरान एक्शन मोड में दिखे यूपी के ‘सिंघम’ अजय पाल शर्मा, दक्षिण 24 परगना में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
खानाकुल के 147 नंबर बूथ पर आईएसएफ और तृणमूल कार्यकर्ताओं में झड़प, फर्जी पोलिंग एजेंट को लेकर बढ़ा विवाद
कुएं से युवती का सड़ा-गला शव बरामद, पुलिस ने जताई खुदकुशी की आशंका
बिना सूचना मुख्यालय छोड़ने पर जैप-आईआरबी के पांच कमांडेंट से जवाब तलब, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया नोटिस
झारखंड में 30 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव, बारिश-ओलावृष्टि और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी
पानिहाटी में भाजपा प्रत्याशी रत्ना देवनाथ के खिलाफ ‘गो बैक’ के नारे, गाड़ी घेरकर किया विरोध