मतदान के दौरान एक्शन मोड में दिखे यूपी के ‘सिंघम’ अजय पाल शर्मा, दक्षिण 24 परगना में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

मतदान के दौरान एक्शन मोड में दिखे यूपी के ‘सिंघम’ अजय पाल शर्मा, दक्षिण 24 परगना में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
मतदान के दौरान एक्शन मोड में दिखे यूपी के ‘सिंघम’ अजय पाल शर्मा.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के दौरान दक्षिण 24 परगना में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा, जिन्हें ‘सिंघम’ के नाम से जाना जाता है, लगातार क्षेत्र का दौरा कर मतदान की स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान के दौरान दक्षिण 24 परगना जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने राज्य में 11 नए पुलिस पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इनमें सबसे ज्यादा 3 पर्यवेक्षक दक्षिण 24 परगना जिले में तैनात किए गए हैं। इनमें सबसे चर्चित नाम उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा का है, जिन्हें ‘सिंघम’ के नाम से जाना जाता है।

राज्य में पुलिस पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी संभालने के बाद से अजय पाल शर्मा लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। मंगलवार सुबह से उनका काफिला डायमंड हार्बर के विभिन्न इलाकों में घूम रहा है। उनके साथ बख्तरबंद वाहन और केंद्रीय बलों के जवान मौजूद हैं।

जानकारी के मुताबिक अजय पाल शर्मा 117 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते फलता, डायमंड हार्बर और मोगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। अब तक इन इलाकों में मतदान शांतिपूर्ण बताया जा रहा है। इसके साथ ही केंद्रीय सुरक्षा बलों की ओर से लगातार रूट मार्च किया जा रहा है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासन का दावा है कि दक्षिण 24 परगना जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए हर संवेदनशील क्षेत्र पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के डीआईजी अजय पाल शर्मा की पहचान ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ के रूप में रही है। बंगाल चुनाव में उनकी तैनाती को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। तृणमूल कांग्रेस ने उनकी नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं और उन पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।

Read More.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: अंतिम चरण में कल 142 सीटों पर मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

हाल ही में तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा ने अजय पाल शर्मा का एक वीडियो सार्वजनिक किया था। आरोप है कि उन्होंने तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी जहांगीर खान के घर पहुंचकर धमकी दी थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Read More.. पश्चिम बंगाल में छिटपुट हिंसा के बीच दोपहर 1 बजे तक 61.11% मतदान

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: छिटपुट हिंसा के बीच दोपहर 3 बजे तक 78.68% मतदान पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: छिटपुट हिंसा के बीच दोपहर 3 बजे तक 78.68% मतदान
चारधाम यात्रा: 10 दिन में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, केदारनाथ में सबसे ज्यादा भीड़
नेपाल को ‘डेस्टिनेशन वेडिंग हब’ बनाने की पहल, नई दिल्ली में पर्यटन और वेडिंग इंडस्ट्री का बड़ा कार्यक्रम
पानी की किल्लत और बिजली कटौती पर भाजपा का राज्यव्यापी आंदोलन, 6 से 12 मई तक जिलावार प्रदर्शन का ऐलान
प्रधानमंत्री मोदी हरदोई में 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज यात्रा समय होगा आधा
प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, बच्चों पर बरसाया प्यार, हरदोई के लिए रवाना
मतदान के दौरान एक्शन मोड में दिखे यूपी के ‘सिंघम’ अजय पाल शर्मा, दक्षिण 24 परगना में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
खानाकुल के 147 नंबर बूथ पर आईएसएफ और तृणमूल कार्यकर्ताओं में झड़प, फर्जी पोलिंग एजेंट को लेकर बढ़ा विवाद
कुएं से युवती का सड़ा-गला शव बरामद, पुलिस ने जताई खुदकुशी की आशंका
बिना सूचना मुख्यालय छोड़ने पर जैप-आईआरबी के पांच कमांडेंट से जवाब तलब, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया नोटिस
झारखंड में 30 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव, बारिश-ओलावृष्टि और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी
पानिहाटी में भाजपा प्रत्याशी रत्ना देवनाथ के खिलाफ ‘गो बैक’ के नारे, गाड़ी घेरकर किया विरोध