पानिहाटी में भाजपा प्रत्याशी रत्ना देवनाथ के खिलाफ ‘गो बैक’ के नारे, गाड़ी घेरकर किया विरोध

पानिहाटी में भाजपा प्रत्याशी रत्ना देवनाथ के खिलाफ ‘गो बैक’ के नारे, गाड़ी घेरकर किया विरोध
भाजपा प्रत्याशी रत्ना देवनाथ के खिलाफ लगे ‘गो बैक’ के नारे

पश्चिम बंगाल के पानिहाटी क्षेत्र में मतदान के दिन भाजपा प्रत्याशी रत्ना देवनाथ को विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी घेरकर ‘गो बैक’ के नारे लगाए, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान के दिन उत्तर 24 परगना जिले के पानिहाटी क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रत्ना देवनाथ को विरोध का सामना करना पड़ा। बुधवार सुबह पानिहाटी नगरपालिका के 25 नंबर वार्ड के आगरपाड़ा न्यू आदर्श नगर इलाके में कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी घेरकर “गो बैक” के नारे लगाए। इस घटना से इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।

रत्ना देवनाथ ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने उन्हें रोकने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उनकी गाड़ी को घेरकर विरोध किया गया और उनके खिलाफ नारेबाजी की गई। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रदर्शन में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाए, ताकि क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

इससे पहले रत्ना देवनाथ ने बुधवार सुबह अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि जनता उन्हें समर्थन देगी और न्याय जरूर मिलेगा।

रत्ना देवनाथ के पति ने भी कहा कि उनकी बेटी की मौत के न्याय के लिए उन्हें यह रास्ता अपनाना पड़ा, जो दुखद है, लेकिन उन्हें भरोसा है कि अंत में जीत उनकी ही होगी।

Read More.. JAC 10th Result 2026: हजारीबाग की प्रियांशु कुमारी स्टेट टॉपर, एक ही स्कूल की 5 छात्राएं टॉप-3 में

उल्लेखनीय है कि करीब डेढ़ साल पहले कोलकाता के आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद पूरे राज्य में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुआ था। उसी घटना के बाद मृत चिकित्सक की मां रत्ना देवनाथ ने राजनीति में आने का फैसला किया और इस बार पानिहाटी सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी हैं।

Read More.. सिक्किम दौरे पर पीएम मोदी का अलग अंदाज़, गंगटोक में युवाओं संग खेला फुटबॉल, देखें वीडियो

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Sabarimala Verdict: 'धर्म की आत्मा को अदालत की तराजू पर तौलना आसान नहीं', सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी Sabarimala Verdict: 'धर्म की आत्मा को अदालत की तराजू पर तौलना आसान नहीं', सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: छिटपुट हिंसा के बीच दोपहर 3 बजे तक 78.68% मतदान
चारधाम यात्रा: 10 दिन में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, केदारनाथ में सबसे ज्यादा भीड़
नेपाल को ‘डेस्टिनेशन वेडिंग हब’ बनाने की पहल, नई दिल्ली में पर्यटन और वेडिंग इंडस्ट्री का बड़ा कार्यक्रम
पानी की किल्लत और बिजली कटौती पर भाजपा का राज्यव्यापी आंदोलन, 6 से 12 मई तक जिलावार प्रदर्शन का ऐलान
प्रधानमंत्री मोदी हरदोई में 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज यात्रा समय होगा आधा
प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, बच्चों पर बरसाया प्यार, हरदोई के लिए रवाना
मतदान के दौरान एक्शन मोड में दिखे यूपी के ‘सिंघम’ अजय पाल शर्मा, दक्षिण 24 परगना में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
खानाकुल के 147 नंबर बूथ पर आईएसएफ और तृणमूल कार्यकर्ताओं में झड़प, फर्जी पोलिंग एजेंट को लेकर बढ़ा विवाद
कुएं से युवती का सड़ा-गला शव बरामद, पुलिस ने जताई खुदकुशी की आशंका
बिना सूचना मुख्यालय छोड़ने पर जैप-आईआरबी के पांच कमांडेंट से जवाब तलब, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया नोटिस
झारखंड में 30 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव, बारिश-ओलावृष्टि और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी