झारखंड में 30 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव, बारिश-ओलावृष्टि और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड में 30 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव, बारिश-ओलावृष्टि और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी
झारखंड मौसम अपडेट।

झारखंड में 30 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज हवा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में 30 अप्रैल तक मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी और इससे सटे मध्यवर्ती जिलों में गर्जन के साथ बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जताई है। साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी आशंका है। इसे लेकर विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य के कई हिस्सों में हाल के दिनों में हुई बारिश के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। राजधानी रांची में 2 डिग्री और डाल्टनगंज में 3 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अन्य जिलों में भी तापमान में कमी देखी गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक 41.8 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान गुमला में 21.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रांची और आसपास के इलाकों में बुधवार को मौसम साफ रहा और लोगों ने भीषण गर्मी का सामना किया। हालांकि दोपहर बाद घने बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई।

बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री और न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 41.7 डिग्री और न्यूनतम 26.4 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 41.6 डिग्री और न्यूनतम 26.5 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 41.5 डिग्री और न्यूनतम 27.1 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 41.4 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों से दूर रहने और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।-----------

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: छिटपुट हिंसा के बीच दोपहर 3 बजे तक 78.68% मतदान पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: छिटपुट हिंसा के बीच दोपहर 3 बजे तक 78.68% मतदान
चारधाम यात्रा: 10 दिन में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, केदारनाथ में सबसे ज्यादा भीड़
नेपाल को ‘डेस्टिनेशन वेडिंग हब’ बनाने की पहल, नई दिल्ली में पर्यटन और वेडिंग इंडस्ट्री का बड़ा कार्यक्रम
पानी की किल्लत और बिजली कटौती पर भाजपा का राज्यव्यापी आंदोलन, 6 से 12 मई तक जिलावार प्रदर्शन का ऐलान
प्रधानमंत्री मोदी हरदोई में 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज यात्रा समय होगा आधा
प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, बच्चों पर बरसाया प्यार, हरदोई के लिए रवाना
मतदान के दौरान एक्शन मोड में दिखे यूपी के ‘सिंघम’ अजय पाल शर्मा, दक्षिण 24 परगना में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
खानाकुल के 147 नंबर बूथ पर आईएसएफ और तृणमूल कार्यकर्ताओं में झड़प, फर्जी पोलिंग एजेंट को लेकर बढ़ा विवाद
कुएं से युवती का सड़ा-गला शव बरामद, पुलिस ने जताई खुदकुशी की आशंका
बिना सूचना मुख्यालय छोड़ने पर जैप-आईआरबी के पांच कमांडेंट से जवाब तलब, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया नोटिस
झारखंड में 30 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव, बारिश-ओलावृष्टि और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी
पानिहाटी में भाजपा प्रत्याशी रत्ना देवनाथ के खिलाफ ‘गो बैक’ के नारे, गाड़ी घेरकर किया विरोध