प्रधानमंत्री मोदी हरदोई में 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज यात्रा समय होगा आधा

प्रधानमंत्री मोदी हरदोई में 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज यात्रा समय होगा आधा
प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे राष्ट्र को करेंगे समर्पित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के हरदोई में 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना 12 जिलों को जोड़ते हुए यात्रा समय कम करने और आर्थिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वो पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम का दो दिवसीय दौरा पूरा कर कल शाम दो दिन के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। उन्होंने सिक्किम से रवाना होने से पहले पूर्वोत्तर का स्वर्ग कहे जाने वाले इस राज्य को 4,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी। यह जानकारी सरकारी विज्ञप्ति में दी गई।

विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल शाम वाराणसी पहुंचे और महिला सम्मेलन में हिस्सा लिया। वो उत्तर प्रदेश के लिए लगभग 6,350 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात लेकर वाराणसी पहुंचे। आज सुबह लगभग 8:30 बजे प्रधानमंत्री श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करेंगे। इसके बाद हरदोई रवाना होंगे और पूर्वाह्न लगभग 11:30 बजे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। वो इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे।

गंगा एक्सप्रेस-वे देश में विश्वस्तरीय अवसंरचना के विकास में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह 594 किलोमीटर लंबा, 6-लेन (8-लेन तक विस्तारित करने योग्य), एक्सेस-नियंत्रित ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर है। इस पर लगभग 36,230 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह एक्सप्रेस-वे 12 जिलों- मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरता है। इससे उत्तर प्रदेश के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों को एक ही निर्बाध हाई-स्पीड कॉरिडोर के माध्यम से जोड़ा गया है।

अब मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय मौजूदा 10-12 घंटे से घटकर लगभग 6 घंटे रह जाएगा। इस परियोजना की प्रमुख विशेषता शाहजहांपुर जिले में 3.5 किलोमीटर लंबी आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (हवाई पट्टी) का निर्माण है। यह दोहरे उपयोग वाली अवसंरचना राष्ट्रीय सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करती है और आर्थिक लाभ के अलावा रणनीतिक महत्व भी प्रदान करती है।

Read More.. Pahalgam Terror Attack: कैसे रची गई साजिश और कैसे भारत ने लिया बदला? ऑपरेशन सिंदूर से ऑप महादेव तक पूरी कहानी

गंगा एक्सप्रेस-वे को एक प्रमुख आर्थिक गलियारे के रूप में परिकल्पित किया गया है, जिसके मार्ग में पड़ने वाले 12 जिलों में लगभग 2,635 हेक्टेयर क्षेत्र में एकीकृत विनिर्माण और लॉजिस्टिक गलियारे विकसित किए जाएंगे। यह एक्सप्रेस-वे लॉजिस्टिक्स लागत को कम करेगा, आपूर्ति शृंखला की दक्षता में सुधार करेगा और विनिर्माण प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देगा। बेहतर संपर्क व्यवस्था से किसानों को शहरी और निर्यात बाजारों तक सीधी पहुंच मिलेगी। इससे उन्हें बेहतर मूल्य प्राप्त होगा और ग्रामीण आय में वृद्धि होगी।

Read More.. PM Modi Sikkim Visit: 50वें राज्य स्थापना दिवस पर 4,000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

यही नहीं, इस परियोजना से पर्यटन को बढ़ावा मिलने, नए आर्थिक अवसर खुलने और पूरे क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की भी उम्मीद है। गंगा एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश में व्यापक एक्सप्रेस-वे नेटवर्क की रीढ़ की हड्डी के रूप में भी काम करेगा। गंगा एक्सप्रेस-वे सिर्फ परिवहन परियोजना नहीं है, बल्कि महत्वपूर्ण परिवर्तनकारी पहल है। इससे लॉजिस्टिक लागत कम होगी। यह प्रोजेक्ट औद्योगिक निवेश को आकर्षित करेगा। कृषि और ग्रामीण आय को बढ़ावा मिलेगा। रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस लिहाज से पूरे राज्य के समग्र आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

Read More.. प्रधानमंत्री मोदी ने काशी को दी 6332 करोड़ की 163 परियोजनाओं की सौगात, अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: छिटपुट हिंसा के बीच दोपहर 3 बजे तक 78.68% मतदान पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: छिटपुट हिंसा के बीच दोपहर 3 बजे तक 78.68% मतदान
चारधाम यात्रा: 10 दिन में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, केदारनाथ में सबसे ज्यादा भीड़
नेपाल को ‘डेस्टिनेशन वेडिंग हब’ बनाने की पहल, नई दिल्ली में पर्यटन और वेडिंग इंडस्ट्री का बड़ा कार्यक्रम
पानी की किल्लत और बिजली कटौती पर भाजपा का राज्यव्यापी आंदोलन, 6 से 12 मई तक जिलावार प्रदर्शन का ऐलान
प्रधानमंत्री मोदी हरदोई में 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज यात्रा समय होगा आधा
प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, बच्चों पर बरसाया प्यार, हरदोई के लिए रवाना
मतदान के दौरान एक्शन मोड में दिखे यूपी के ‘सिंघम’ अजय पाल शर्मा, दक्षिण 24 परगना में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
खानाकुल के 147 नंबर बूथ पर आईएसएफ और तृणमूल कार्यकर्ताओं में झड़प, फर्जी पोलिंग एजेंट को लेकर बढ़ा विवाद
कुएं से युवती का सड़ा-गला शव बरामद, पुलिस ने जताई खुदकुशी की आशंका
बिना सूचना मुख्यालय छोड़ने पर जैप-आईआरबी के पांच कमांडेंट से जवाब तलब, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया नोटिस
झारखंड में 30 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव, बारिश-ओलावृष्टि और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी
पानिहाटी में भाजपा प्रत्याशी रत्ना देवनाथ के खिलाफ ‘गो बैक’ के नारे, गाड़ी घेरकर किया विरोध