Jamshedpur News: सेवाव्रती नील संघ क्लब में बांग्ला नववर्ष उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा माहौल

‘एसो हे बोईशाख’ गीत से कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ

Jamshedpur News: सेवाव्रती नील संघ क्लब में बांग्ला नववर्ष उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा माहौल

Kadma में सेवाव्रती नील संघ क्लब एवं फिट एंड जॉय की ओर से बांग्ला नववर्ष के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जमशेदपुर: कदमा की सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था सेवाव्रती नील संघ क्लब व फिट एंड जॉय की ओर से बांग्ला नववर्ष के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी इंद्रजीत घोष, सामाजिक व सांस्कृतिक कर्मी पूरबी घोष तथा आदित्यपुर नगर निगम की ब्रांड एम्बेसडर तनुश्री बोस बतौर अतिथि उपस्थित रहीं।

Jamshedpur News: सेवाव्रती नील संघ क्लब में बांग्ला नववर्ष उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा माहौल

कार्यक्रम का शुभारंभ ‘एसो हे बोईशाख, एसो एसो..’ गीत से हुआ, जिसने सभी को बंगाली नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अमित माइति ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

इसके बाद कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। निशित गिरी ने ‘आमार एई कांठो भोरे.. संध्या बांगो ने ‘तुमि साजिये दाओ..., बिजोय बनर्जी ने ‘आकाश केनो डाके, मोन छूटे चॉय..., जॉय व बिजोय ने ‘एई सुंदर स्वर्णाली संध्याय... चंद्राणी सिन्हा ने ‘घूम घूम चाँद जिकी मिकी... तथा श्वेता मंडल ने ‘निझूमो सोंधय पांतो पाखिरा... गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Read More.. जमशेदपुर में गर्मी का कहर: अभिभावक संघ ने स्कूल समय बदलने की मांग

कार्यक्रम में रमा दंडपात और नमिता महतो ने नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जयजित मल्लिक, सुदीप चौधरी, अमित माइति, निशित गिरी, अंजन सरकार, प्रसेनजित दास टीटू, दीपक जगन, विजय बनर्जी, स्वपन चौधरी, अशोक मजूमदार, सुबीर कुंडू और विश्वजीत कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Read More.. Jamshedpur News: कदमा में दर्दनाक घटना, बीटेक छात्र ने तनाव में उठाया खौफनाक कदम

कार्यक्रम का संचालन विजय बनर्जी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रसेनजित दास टीटू ने किया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Read More.. Jamshedpur News: मानगो में बनेगा स्लुइस गेट, बाढ़ से मिलेगी स्थायी राहत: सरयू राय

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Sahebganj News: भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक सम्पन्न, संगठन की आगामी रणनीतियों पर हुई चर्चा Sahebganj News: भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक सम्पन्न, संगठन की आगामी रणनीतियों पर हुई चर्चा
पत्नी पर शक, घर में 6 CCTV कैमरे और बेटियों को दी नींद की गोली, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया
Udhampur Bus Accident: पहाड़ी रास्ते पर बड़ा हादसा, 150 फीट नीचे गिरी बस, 20 की मौत, तस्वीरें आईं सामने
Deoghar News: परशुराम जयंती पर भव्य आयोजन, निकली शोभा यात्रा
Dumka News: सम्राट चौधरी ने बासुकीनाथ में टेका माथा, भव्य स्वागत
Sahebganj News: तीनपहाड़ सब्जी मंडी में भीषण आग, एक दर्जन दुकानें जलकर राख
Sahebganj News: मंडल कारा में मासिक जेल अदालत, स्वास्थ्य जांच एवं पुनर्वास योजनाओं की मिली जानकारी
Horoscope Today: इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क
Koderma News: स्वामी विवेकानन्द पब्लिक स्कूल में भव्य वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जीता दिल
मौलवी का काला कारनामा: ताबीज से महिला को बेहोश कर किया भयानक वारदात, वीडियो से खुलासा
कोडरमा NCC कैंप में कैडेट्स का जोश हाई, 26 जनवरी परेड की तैयारी तेज
Dhanbad News: कबड्डी और बॉक्सिंग खिलाड़ियों को मिला सम्मान, जिले का बढ़ाया मान