कोडरमा NCC कैंप में कैडेट्स का जोश हाई, 26 जनवरी परेड की तैयारी तेज
45 झारखंड बटालियन NCC के नेतृत्व में शिविर आयोजित
कोडरमा के राजकीय पॉलिटेक्निक, बागीटांड में 45 झारखंड बटालियन NCC द्वारा 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।
कोडरमा: बागीटाड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक, कोडरमा के प्रांगण में ग्रुप हेडक्वार्टर हजारीबाग के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी के नेतृत्व में चल रहे 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में जिले भर से आए एनसीसी कैडेट्स उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
शिविर की शुरुआत प्रतिदिन सुबह वार्म-अप, स्ट्रेचिंग एवं ड्रिल से होती है। इसके पश्चात कैडेट्स को टेंट पिचिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट एवं फायरिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें वे आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं।

इसके साथ ही कोडरमा सदर अस्पताल के डॉ. मधुकर ने कैडेट्स को प्राथमिक उपचार (First Aid) से संबंधित विस्तृत जानकारी दी, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान की जा सके। कार्यक्रम के अंत में बटालियन के सूबेदार मेजर जी. के चौधरी एवं ट्रेनिंग जेसीओ बलविंदर सिंह द्वारा फायर ब्रिगेड अधिकारियों एवं डॉ. मधुकर को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
शिविर के सफल संचालन में डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट संतोष कुमार, जीसीआई शिवानी शर्मा, सेकंड ऑफिसर सत्यानंद, सेकंड ऑफिसर अनिल कुमार सहित बटालियन के अन्य स्टाफ—प्रधान सहायक राजेश कुमार, रणधीर कुमार, सिद्धार्थ कुमार, दिग्विजय कुमार, एलडीसी सोहित कुमार सिंह, सूबेदार चंद्रहास, सूबेदार चंपा मुरमू, एस.एन. हेंब्रम, जतरू तिर्की, ट्रेनिंग एनसीओ सुधीर मिश्रा एवं हवलदार दीपक कुमार—का सराहनीय योगदान रहा।
यह शिविर कैडेट्स के नेतृत्व कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं आपदा प्रबंधन क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
