झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने बासुकीनाथ धाम में की पूजा, सुरक्षा रही चाक-चौबंद

सपरिवार बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचे मुख्य न्यायाधीश

झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने बासुकीनाथ धाम में की पूजा, सुरक्षा रही चाक-चौबंद

झारखंड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस महेश शरद चंद्र सोनक रविवार को दुमका स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने सपरिवार भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और जनकल्याण के लिए मंगल आरती में भाग लिया।

दुमका: झारखंड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस महेश शरद चंद्र सोनक रविवार को दुमका जिला के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल फौजदारी दरबार बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचे और सपरिवार भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। चीफ जस्टिस को बासुकीनाथ धाम मंदिर में पुरोहितों द्वारा विधि विधान पूर्वक समस्त देवी देवताओं का पूजा अर्चना कराया गया।

झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने बासुकीनाथ धाम में की पूजा, सुरक्षा रही चाक-चौबंद

जनकल्याण के लिए उन्होंने भोलेनाथ की मंगल आरती भी की। इस दौरान मंदिर की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई थी। चीफ जस्टिस के बासुकीनाथ आगमन पर वन विभाग के विश्रामागार परिसर में दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने बुके देकर स्वागत किया तथा प्रशासन की ओर से गॉड ऑफ ऑनर दिया गया।

वहीं, पूजा अर्चना के बाद चीफ जस्टिस को भेंट स्वरूप बाबा का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य न्यायाधीश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बाबा बासुकीनाथ झारखंड वासियों सहित समस्त देशवासियों का कल्याण करें।मौके पर उपायुक्त दुमका अभिजीत कुमार सिंहा, पुलिस अधीक्षक दुमका पीतांबर सिंह खरवार, मंदिर प्रभारी साथी जिला और स्थानीय प्रशासन विधि व्यवस्था में तत्पर नजर आए।चीफ जस्टिस के पहुंचने पर जिला प्रशासन द्वारा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को काफी चुस्त दुरुस्त की गई थी।

Read More.. Dumka News: मेले में NSS का कमाल: सफाई से लेकर मुफ्त पानी-शरबत तक सेवा

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

मौलवी का काला कारनामा: ताबीज से महिला को बेहोश कर किया भयानक वारदात, वीडियो से खुलासा मौलवी का काला कारनामा: ताबीज से महिला को बेहोश कर किया भयानक वारदात, वीडियो से खुलासा
कोडरमा NCC कैंप में कैडेट्स का जोश हाई, 26 जनवरी परेड की तैयारी तेज
Dhanbad News: कबड्डी और बॉक्सिंग खिलाड़ियों को मिला सम्मान, जिले का बढ़ाया मान
Ranchi News: मानव अधिकार कार्यशाला, 14 जिलों के प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण
JPSC परीक्षा 2025: गिरिडीह में उपायुक्त ने किया सेंटरों का निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Jamshedpur News: मानगो में बनेगा स्लुइस गेट, बाढ़ से मिलेगी स्थायी राहत: सरयू राय
झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने बासुकीनाथ धाम में की पूजा, सुरक्षा रही चाक-चौबंद
Sahebganj News: दुर्गा टोला में आनंद मार्ग प्रचारक संघ ने बांटा भोजन,  कहा: "मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा"
Sahebganj News: आरपीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, तीन चोरी के महंगे मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार
कोलकाता पुलिस के डीसीपी शांतनु सिंह विश्वास के घर ईडी का छापा, बेहाला के कारोबारी पर भी कार्रवाई
आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
सावधान! फिर दिल्ली पर आतंकी हमला करने की तैयारी, राम मंदिर-संसद भी निशाने पर, 3 राज्यों से दबोचे गए 4 संदिग्ध