Dumka News: मेले में NSS का कमाल: सफाई से लेकर मुफ्त पानी-शरबत तक सेवा

शिव मंदिर परिसर में व्यापक सफाई अभियान

Dumka News: मेले में NSS का कमाल: सफाई से लेकर मुफ्त पानी-शरबत तक सेवा
सेवा कार्य में जुटे NSS स्वयंसेवक मेला परिसर

रानीश्वर शिव मंदिर मेला परिसर में NSS स्वयंसेवकों ने स्वच्छता और सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया। उन्होंने पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान चलाया और श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी में नि:शुल्क पानी व शरबत वितरित किया।

दुमका: रानीश्वर स्थित शिव मंदिर के हाटिया परिसर में आयोजित मेले के अवसर पर मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई 01 एवं इकाई 05 के स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान एवं सेवा कार्य का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया। उन्होंने कचरा संग्रहण, प्लास्टिक हटाने एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई।

इसके साथ ही मेले में आए श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के लिए नि:शुल्क पानी एवं शरबत वितरण की व्यवस्था की गई। गर्मी को देखते हुए यह पहल लोगों के लिए काफी राहतकारी साबित हुई और उपस्थित जनसमूह ने इस सेवा कार्य की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी, एनएसएस इकाई 01 की डॉ. अवर्णा रॉय एवं इकाई 05 के प्रोफेसर आशीष कुमार मंडल के मार्गदर्शन में किया गया। स्वयंसेवक सूर्य, करण, पिंकी, प्रतिभा, अंजली, नाजिया, रहीमा, श्रीलेखा आदि ने पूरे अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

Read More.. Dumka News: AISMJWA की बड़ी बैठक, नई जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने सामाजिक सेवा के इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।

Read More.. Dumka News: बाइकर्स गैंग ने नेशनल हाईवे पर ज्वेलरी व्यवसायी से लाखों की लूट की

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप
Koderma News: मंजुला शर्मा की 12वीं पुण्यतिथि पर भावभीना आयोजन, स्थापना दिवस भी मनाया गया
Giridih News: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर घायल
Giridih News: उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा का हल्ला बोल
Boakro News: महुआ चुनने गई महिला पर हाथी का हमला, मौके पर मौत
Pakur News: हेमलाल मुर्मू का बड़ा ऐलान: जाम से मिलेगी राहत, बनेगा हाई-लेवल ब्रिज
Dumka News: मेले में NSS का कमाल: सफाई से लेकर मुफ्त पानी-शरबत तक सेवा
बोकारो में ज्वेलर्स दुकान चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
किऊल-मालदा स्पेशल मेमू ट्रेन 13 अप्रैल से, साहिबगंज-बरहरवा रेल यात्रियों को मिलेगी राहत
Deoghar News: जन्मदिन पर रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल