Pakur News: हेमलाल मुर्मू का बड़ा ऐलान: जाम से मिलेगी राहत, बनेगा हाई-लेवल ब्रिज

व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा लाभ

Pakur News: हेमलाल मुर्मू का बड़ा ऐलान: जाम से मिलेगी राहत, बनेगा हाई-लेवल ब्रिज
ब्रिज शिलान्यास करते विधायक हेमलाल मुर्मू एवं अन्य

आमड़ापाड़ा में विधायक हेमलाल मुर्मू ने 8.33 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हाई-लेवल ब्रिज का शिलान्यास किया। इस पुल के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन आसान होगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

पाकुड़: रविवार को लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू ने आमड़ापाड़ा प्रखंड के आमड़ापाड़ा बाजार स्थित जानकी चौक, दुर्गा मंदिर के पीछे बने सीढ़ी घाट का उद्घाटन नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया।

इसके पश्चात उन्होंने दुर्गा मंदिर के समीप बाँसलोई नदी पर 8.33 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हाई-लेवल ब्रिज के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि इस पुल की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे अब साकार रूप मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार तेजी से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। पुल निर्माण से क्षेत्र के गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा और व्यापार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। साथ ही लोगों को जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।

शिलान्यास कार्यक्रम से पूर्व विधायक ने आमड़ापाड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता से विकास कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More.. Dumka News: काली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति में डूबा पूरा क्षेत्र

विधायक के आमड़ापाड़ा पहुंचने पर फतेहपुर मोड़ में झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। वहीं युवा नेता सह केंद्रीय सदस्य विकास मुर्मू ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराने का निर्देश दिया।

Read More.. Pakur News: घरेलू विवाद में पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या, इलाके में सनसनी

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हाँसदा, सचिव जहीरुद्दीन मियां, दिलीप मरांडी, कालीदास मुर्मू, रंजन साहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, समर्थक व ग्रामीण उपस्थित थे।

Read More.. पाकुड़ स्टेशन पर शताब्दी और सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव शुरू, छात्रों और मजदूरों को बड़ी राहत

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप
Koderma News: मंजुला शर्मा की 12वीं पुण्यतिथि पर भावभीना आयोजन, स्थापना दिवस भी मनाया गया
Giridih News: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर घायल
Giridih News: उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा का हल्ला बोल
Boakro News: महुआ चुनने गई महिला पर हाथी का हमला, मौके पर मौत
Pakur News: हेमलाल मुर्मू का बड़ा ऐलान: जाम से मिलेगी राहत, बनेगा हाई-लेवल ब्रिज
Dumka News: मेले में NSS का कमाल: सफाई से लेकर मुफ्त पानी-शरबत तक सेवा
बोकारो में ज्वेलर्स दुकान चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
किऊल-मालदा स्पेशल मेमू ट्रेन 13 अप्रैल से, साहिबगंज-बरहरवा रेल यात्रियों को मिलेगी राहत
Deoghar News: जन्मदिन पर रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल