Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश

बी क्लास स्टेशन पर लाइन क्लियर देने की प्रक्रिया समझाई गई

Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
(फोटो)

गझंडी रेलवे स्टेशन परिसर में संरक्षा को लेकर आयोजित बैठक में रेलवे संचालन के विभिन्न सुरक्षा नियमों पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने कर्मचारियों को सतर्क रहने और नियमों का पालन कर सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

कोडरमा: गझंडी रेलवे स्टेशन परिसर में संरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता स्टेशन अधीक्षक विकास चंद्र यादव ने की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में यातायात निरीक्षक (परिचालन) कोडरमा अरबिंद कुमार सुमन उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए सुमन ने कहा कि रेलवे संचालन में नियमों का पालन ही दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

उन्होंने कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और गाड़ियों के सुरक्षित परिचालन को सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही मानवीय भूल से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की आवश्यकता पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने कर्मचारियों को विभिन्न संचालन एवं सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी।

इसमें स्वचालित ब्लॉक सिग्नल प्रणाली में बिना ब्रेक वैन के गाड़ी संचालन के नियम, डबल लाइन में शंटिंग के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया, शंटिंग के समय स्टेशन संचालन नियमों का पालन, बी क्लास स्टेशन पर लाइन क्लियर देने की शर्तें, टावर वैगन के परिचालन के नियम तथा स्वचालित ब्लॉक सिग्नल में एडवांस स्टार्टर खराब होने की स्थिति में गाड़ी संचालन के नियम शामिल थे। सभा में स्टेशन मास्टर कुमार आशुतोष सिन्हा, आरके सिन्हा, उमेंद्र कुमार, चंदन कुमार सहित अन्य रेलवे कर्मी एवं पॉइंट्समैन उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल