Giridih News: पीएम आवास योजना के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर जिला प्रशासन रेस, डीडीसी ने दिए निर्देश

पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का बड़ा प्रयास

Giridih News: पीएम आवास योजना के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर जिला प्रशासन रेस, डीडीसी ने दिए निर्देश
(स्मृता कुमारी)

गिरिडीह जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई की तैयारियां तेज कर दी हैं। उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी के निर्देशानुसार जमुआ, पीरटांड़ और गिरिडीह प्रखंडों में 18 से 22 मई के बीच जनसुनवाई आयोजित कर लाभुकों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जाएगा।

गिरिडीह: प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई तेज कर दी गई है। उप विकास आयुक्त,  स्मृता कुमारी ने इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत पंचायत स्तरीय जनसुनवाई संपन्न होने के उपरांत अब प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं लाभुकों की समस्याओं का निष्पादन सुनिश्चित करना है।

जारी निर्देश के अनुसार जमुआ, पीरटांड़ एवं गिरिडीह प्रखंडों में निर्धारित तिथियों पर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला समन्वयक, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण उपस्थित रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत जमुआ प्रखंड में 18 मई 2026, पीरटांड़ प्रखंड में 20 मई 2026 तथा गिरिडीह प्रखंड में 22 मई 2026 को जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। 

उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनसुनवाई कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा सभी आवश्यक अभिलेख एवं योजनाओं से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध रखें, ताकि लाभुकों की शिकायतों एवं सुझावों का त्वरित निष्पादन किया जा सके। उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सामाजिक अंकेक्षण एवं जनसुनवाई के माध्यम से योजनाओं के प्रभावी संचालन को और सुदृढ़ बनाया जाएगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

हैदरनगर में शर्मसार करने वाली घटना: युवती का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस हैदरनगर में शर्मसार करने वाली घटना: युवती का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
Ramgarh News: गोला प्लस टू स्कूल में समर कैंप शुरू, बच्चों ने योग और खेल में दिखाया दम
Ramgarh News: चित्रांश प्रेम श्रीवास्तव का हुआ निधन, कायस्थ समाज में सर्वत्र शोक की लहर
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सीआईआई झारखंड प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, औद्योगिक विकास पर हुई चर्चा
गिरिडीह में फूड सेफ्टी व्हीकल रवाना, अब ठेला-खोमचा के खाने की होगी जांच
Giridih News: सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक में BDO तिवारी सख्त, आवास और मनरेगा पर लगाई फटकार
भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेशी दौरों पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की
होटवार जेल यौन शोषण प्रकरण पर जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने राज्यपाल से की मुलाकात
झारखंड के युवा शोधकर्ता कुलेश भंडारी का चीन में अंतरराष्ट्रीय जैवविविधता सम्मेलन के लिए चयन
पोड़ाहाट जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज
Sahebganj News: NH-133A का जर्जर पुल बना मौत का रास्ता, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
Sahebganj News: पीएम-जनमन योजना से साहिबगंज के गांवों को मिली विकास की नई रफ्तार