Ramgarh News: गोला प्लस टू स्कूल में समर कैंप शुरू, बच्चों ने योग और खेल में दिखाया दम
कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
गोला प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय गोला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप तीन दिवसीय समर कैंप 2026 का आयोजन शुरू हुआ। झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट के तहत आयोजित इस कैंप में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रामगढ़: गोला प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय गोला में मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को दृष्टिगत रखते हुए झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट के द्वारा राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय समर कैंप 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में एस. एस. +2 उच्च विद्यालय गोला परिसर में समर कैंप के प्रथम दिवस पर योगाभ्यास एवं विभिन्न प्रकार की खेलकूद गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं रचनात्मक विकास को बढ़ावा देना रहा। समर कैंप में कक्षा 1 से 5, 6 से 8 एवं 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय की प्राचार्य अनुपा पुष्पा तिर्की ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा शिक्षक आशीष कुमार दास के निर्देशन में संपन्न हुआ। समर कैंप के सफल संचालन में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
