राजीव रंजन मिश्रा के आवास पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष: परिजनों से मिलकर साझा किया दुख, रिहाई की मांग की

दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई को तुरंत वापस ले सरकार

राजीव रंजन मिश्रा के आवास पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष: परिजनों से मिलकर साझा किया दुख, रिहाई की मांग की
(फ़ोटो)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने रांची के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा के बड़ा तालाब स्थित आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राजीव रंजन मिश्रा और उनके पुत्र की गिरफ्तारी को सत्ता संपोषित प्रतिशोध और राजनीतिक साजिश करार दिया। साहू ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है और उन्होंने इस मामले में अविलंब निष्पक्ष जांच और रिहाई की मांग की है।\

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने रांची के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा के बड़ा तालाब स्थित आवास पर पहुँचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और उनका दुख-दर्द साझा किया। साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजीव रंजन मिश्रा की बिना निष्पक्ष जांच की हुई गिरफ्तारी यह साबित करती है कि झारखंड में कानून नहीं, बल्कि सत्ता के इशारे पर प्रशासन काम कर रहा है। 

साहू ने कहा कि राजधानी रांची में जब भी कोई सामाजिक या जनसरोकार से जुड़ा आयोजन या घटना होता है, तब राजीव रंजन मिश्रा सबसे पहले लोगों की मदद के लिए पहुंचने वाले व्यक्तियों में शामिल रहते हैं। जिस व्यक्ति का पूरा सार्वजनिक जीवन जनसेवा, सामाजिक संघर्ष और बेदाग छवि के लिए जाना जाता रहा हो, उसे राजनीतिक दुर्भावना के तहत निशाना बनाना बेहद शर्मनाक है। 

झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार विपक्ष की आवाज़ दबाने और भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने के लिए प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। आज झारखंड में लोकतंत्र नहीं, बल्कि सत्ता प्रायोजित प्रतिशोध की राजनीति चल रही है। प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय सरकार के दबाव में काम करता दिखाई दे रहा है। यदि किसी पर आरोप है तो निष्पक्ष जांच हो, लेकिन बिना ठोस तथ्यों के इस प्रकार की कार्रवाई केवल राजनीतिक साजिश को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी के बुलावे पर किसी स्थान पर जाता है और वहां कोई आपराधिक तत्व मौजूद हो, तो मात्र संदेह के आधार पर किसी निर्दोष व्यक्ति को अपराधी की तरह प्रस्तुत करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि समाचार माध्यमों से मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल से कुछ सामान बरामद हुए, लेकिन जिस व्यक्ति की तलाश थी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इसके बावजूद राजीव रंजन मिश्रा एवं उनके पुत्र पर कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: रांची विश्वविद्यालय VC नियुक्ति विवाद गहराया, ACS ने राज्यपाल से की नियुक्ति रद्द करने की मांग

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि भाजपा को बदनाम करने की मंशा से एक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता को निशाना बनाया गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर सच्चाई को सामने लाया जाए, ताकि “दूध का दूध और पानी का पानी” हो सके।

यह भी पढ़ें: झारखंड का स्वास्थ्य महकमा खुद आईसीयू में, इसे इलाज की जरूरत: भाजपा प्रवक्ता

साहू ने साफ कहा अन्याय, दमन और राजनीतिक प्रताड़ना के खिलाफ लोकतांत्रिक लड़ाई जारी रहेगी। सरकार तुरंत इस दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई को वापस ले, निष्पक्ष जांच कराए और राजीव रंजन मिश्रा जी को अविलंब रिहा करे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अशोक बड़ाईक, राकेश भास्कर, प्रेम मित्तल, अरुण झा, सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: कुंडा के पास चाय दुकानदार महिला की बेरहमी से हत्या, दुकान में मिला शव Deoghar News: कुंडा के पास चाय दुकानदार महिला की बेरहमी से हत्या, दुकान में मिला शव
Giridih News: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, बरमसिया और टावर चौक पर लगेंगे आधुनिक सिग्नल और साइनेज
Hazaribagh News: एसपी ने किया गोरहर थाना का औचक निरीक्षण: सुरक्षा व्यवस्था और पंजियों की गहन जांच
Hazaribagh News: सदर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत मैरेज हॉल, बैंक्वेट हॉल एवं होटलों के लिए सख्त, दिशा-निर्देश जारी
Hazaribagh News: उपायुक्त का जनता दरबार, डीसी हेमन्त सती ने सुनीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की जनसमस्याएं
Koderma News: सीमित संसाधनों के बीच आकाश ने अरुणाचल में दिखाया दम
Koderma News: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की धूम, लाभुकों के बीच बकरे और ब्रॉयलर मुर्गी का वितरण
Koderma News: समाहरणालय में उपायुक्त का जनता दरबार, उत्कर्ष गुप्ता ने सुनीं आम जनता की समस्याएं
Ramgarh News: चित्रांश प्रेम श्रीवास्तव का हुआ निधन, कायस्थ समाज में सर्वत्र शोक की लहर
Koderma News: दीवार में सुराख कर घर में घुसे चोर को पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा
Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में समर कैंप की धूम, बच्चों ने योग, बोरा दौड़ और पेंटिंग में दिखाया दम
राजीव रंजन मिश्रा के आवास पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष: परिजनों से मिलकर साझा किया दुख, रिहाई की मांग की