रांची विश्वविद्यालय VC नियुक्ति विवाद गहराया, ACS ने राज्यपाल से की नियुक्ति रद्द करने की मांग

रांची विश्वविद्यालय VC नियुक्ति विवाद गहराया, ACS ने राज्यपाल से की नियुक्ति रद्द करने की मांग
राजभवन में ज्ञापन सौंपते आदिवासी छात्र संघ के सदस्य

रांची विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कुलपति डॉ. सरोज शर्मा की नियुक्ति को लेकर विवाद बढ़ गया है। आदिवासी छात्र संघ ने राज्यपाल से मुलाकात कर नियुक्ति रद्द करने की मांग की और उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले से जुड़े दस्तावेज सौंपे।

रांची: रांची विश्वविद्यालय (RU) की नवनियुक्त कुलपति डॉ. सरोज शर्मा की नियुक्ति को लेकर झारखंड के शैक्षणिक और सामाजिक गलियारों में विरोध तेज हो गया है। आज आदिवासी छात्र संघ (ACS) के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति से मुलाकात की और इस नियुक्ति को तत्काल रद्द करने की मांग करते हुए साक्ष्य सौंपे।

मुख्य बिंदु और कानूनी साक्ष्य:

गंभीर आपराधिक मामला: प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को बताया कि डॉ. सरोज शर्मा पर बादली थाना (दिल्ली) में कांड संख्या 863/2024 दर्ज है।
धाराएं: उन पर SC/ST एट्रोसिटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाने) जैसे संगीन आरोप हैं। यह मामला NIOS में एक दलित स्टाफ ड्राइवर की प्रताड़ना और उसके बाद हुई आत्महत्या से जुड़ा है।

नैतिकता का प्रश्न:

संघ ने तर्क दिया कि जिस राज्य में आदिवासियों और दलितों की जनसंख्या सर्वाधिक है, वहां ऐसे "दागी" व्यक्ति को कुलपति बनाना सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर आघात है।
छात्र संघ ने राज्यपाल को विभिन्न समाचार पत्रों की कतरनें और दस्तावेज दिखाए, जिनमें कुलपति के विवादित इतिहास और पूर्व में उनकी नियुक्तियां रद्द होने का उल्लेख है। संघ ने महामहिम से आग्रह किया कि एक आरोपी व्यक्ति राज्य के सबसे बड़े विश्वविद्यालय के नेतृत्व के योग्य नहीं है।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से उपस्थित सदस्य: दयाराम (कार्यकारी अध्यक्ष), अमृत मुंडा (केंद्रीय अध्यक्ष), अखिलेश पाहन, अमृत टोप्पो, अभिषेक रजक, राकेश रोशन

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Koderma News: रिद्धि जैन ने  95.6 अंक लाकर जैन समाज का नाम रोशन किया, पढ़ाई में अव्वल रिद्धि बैडमिंटन और पेंटिंग की भी हैं शौकीन Koderma News: रिद्धि जैन ने  95.6 अंक लाकर जैन समाज का नाम रोशन किया, पढ़ाई में अव्वल रिद्धि बैडमिंटन और पेंटिंग की भी हैं शौकीन
Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी डोमचांच में सादगीपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित
भ्रष्टाचार का दाग या आजादी का जश्न? आलमगीर आलम की जमानत पर बाबूलाल मरांडी का 'एक्स' पर बड़ा धमाका
रांची विश्वविद्यालय VC नियुक्ति विवाद गहराया, ACS ने राज्यपाल से की नियुक्ति रद्द करने की मांग
पलामू में आंधी-पानी का कहर, पेड़ गिरने से दो की मौत; रेलवे परिचालन भी प्रभावित
सड़क किनारे मिला दिव्यांग बच्चा, मां को खोजने में जुटी पुलिस
96.6% के साथ हर्षिता चंद्रा बनी स्कूल टॉपर, एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट
Bihar Cabinet: पहली कैबिनेट बैठक में DA बढ़ोतरी समेत 18 प्रस्तावों को मंजूरी, जानिए क्या-क्या बदला
MSP बढ़ोतरी और कोयला गैसीकरण, जानें मोदी कैबिनेट ने लिए और कौन-कौन से बड़े फैसले
हिमंत बिस्व सरमा 2.0 सरकार: असम में 26 मई को पेश होगा यूसीसी बिल
'वेलकम टू द जंगल' के साथ धमाकेदार वापसी करेंगे अक्षय कुमार, सामने आया नया पोस्टर
दिल्ली हाई कोर्ट का गूगल-ऐपल को बड़ा निर्देश, पोर्नोग्राफी बढ़ाने वाले ऐप्स पर सख्त कार्रवाई के आदेश