Ranchi news: उत्पाद विभाग की कार्रवाई में 940 पेटी नकली विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Ranchi news: उत्पाद विभाग की कार्रवाई में 940 पेटी नकली विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
रांची में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 940 पेटी नकली विदेशी शराब बरामद की है।

रांची में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 940 पेटी नकली विदेशी शराब बरामद की है। नगड़ी, रातू और धुर्वा थाना क्षेत्रों में एक साथ की गई छापेमारी के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। मौके से दो वाहन, नकली लेबल और बोतलों के ढक्कन भी जब्त किए गए हैं। उत्पाद विभाग के अनुसार यह शराब अन्य जिलों में सप्लाई की जानी थी। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में कई अन्य तस्करों के नाम सामने आए हैं और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Ranchi Fake Liquor Raid: रांची के तीन थाना क्षेत्रों में उत्पाद विभाग ने छापेमारी करते हुए लगभग 940 पेटी अवैध और नकली विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार भी किया गया। उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि रांची में बड़े पैमाने पर नकली विदेशी शराब की खेप का परिवहन किया जाने वाला है। इस इनपुट के आधार पर विभाग ने एक विशेष टीम का गठन किया और छापेमारी की योजना तैयार की।

सटीक सूचना के अनुसार, नगड़ी, रातू और धुर्वा थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान 940 पेटी नकली शराब के साथ-साथ दो वाहन, बोतल के ढक्कन और नकली लेबल भी बरामद किए गए।

मौके से राहुल नायक नामक एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जो खूंटी जिले का रहने वाला है।सहायक उत्पाद आयुक्त उमा शंकर सिंह ने शनिवार को बताया कि यह नकली शराब रांची से बाहर अन्य जिलों में सप्लाई करने की योजना थी। समय रहते मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई।

उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ में कई अन्य तस्करों के नाम सामने आए हैं, जो नकली शराब के निर्माण और उसकी सप्लाई में शामिल हैं। इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए टीम गठित की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि बरामद खेप में विभिन्न ब्रांडों की नकली शराब शामिल थी, जिसमें क्वार्टर, हाफ और फुल बोतलें थीं। इन सभी बोतलों पर असली ब्रांड जैसे लेबल लगाए गए थे ताकि इन्हें आसानी से बाजार में खपाया जा सके।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात 48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने
फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ से वीवा टेक तक नवाचार पर रहेगा फोकस
Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं