Jharkhand breaking News
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... जामताड़ा शिव मंदिर में मां पार्वती की प्रतिमा खंडित, इलाके में तनाव का माहौल
Published On
By Mohit Sinha
जामताड़ा थाना क्षेत्र के गांधी मैदान स्थित शिव मंदिर में रविवार सुबह मां पार्वती की प्रतिमा खंडित अवस्था में मिलने से इलाके में तनाव फैल गया। नियमित पूजा के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रतिमा को टूटा हुआ देखा, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और आक्रोश व्यक्त किया। जिलिंगा जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बड़ी वारदात की तैयारी में जुटे PLFI उग्रवादी दबोचे गए
Published On
By Samridh Jharkhand
खूंटी पुलिस ने जिलिंगा जंगल में छापेमारी कर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से दो देशी कट्टा और जिंदा गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार उग्रवादी संगठन विस्तार और लेवी वसूली के उद्देश्य से जंगल में जुटे थे। कार्रवाई के दौरान कुछ अन्य उग्रवादी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में संगठन के लिए काम करने और लेवी वसूली में सहयोग करने की बात स्वीकार की है। Ranchi news: उत्पाद विभाग की कार्रवाई में 940 पेटी नकली विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
Published On
By Samridh Jharkhand
रांची में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 940 पेटी नकली विदेशी शराब बरामद की है। नगड़ी, रातू और धुर्वा थाना क्षेत्रों में एक साथ की गई छापेमारी के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। मौके से दो वाहन, नकली लेबल और बोतलों के ढक्कन भी जब्त किए गए हैं। उत्पाद विभाग के अनुसार यह शराब अन्य जिलों में सप्लाई की जानी थी। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में कई अन्य तस्करों के नाम सामने आए हैं और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 13 वाहनों को रौंदा; पांच की मौत
Published On
By Samridh Media Desk
गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक, कार और टाटा मैजिक समेत करीब 13 वाहनों को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दस से अधिक लोग घायल हो गए। चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घायलों को इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पलामू में बड़ा हादसा: झूलते 11 हजार वोल्ट तार से बस सटी, चार बाराती गंभीर रूप से झुलसे
Published On
By Samridh Media Desk
पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में बारात जा रही बस झूलते हुए 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आ गई। हादसे के समय बस की छत पर बैठे चार युवक गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को पहले पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे की वजह बताया है। लोगों का कहना है कि सड़क पर लंबे समय से बिजली तार झूल रहे थे, लेकिन विभाग ने इसे ठीक नहीं कराया। झींकपानी गैंगरेप केस का खुलासा: तकनीकी जांच और छापेमारी के बाद तीन आरोपी दबोचे गए
Published On
By Samridh Media Desk
पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी थाना क्षेत्र में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर दर्ज मामले में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और छापेमारी अभियान की मदद से आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपितों के कपड़े भी बरामद किए हैं, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। एसडीपीओ बहामन टूटी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। हजारीबाग रेप-मर्डर केस में हाई कोर्ट सख्त: सरकार और पुलिस से मांगा जवाब, जानिए कोर्ट ने क्या कहा
Published On
By Samridh Media Desk
रामनवमी के जुलूस में शामिल होने गई नाबालिग बच्ची अगले दिन स्कूल के पीछे मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई, जिससे पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया और पुलिस पर जल्द कार्रवाई का दबाव बढ़ गया। Kalpana Soren MP Candidate News: क्या राज्यसभा जाएंगी कल्पना सोरेन? झारखंड की राजनीति में तेज हुई हलचल
Published On
By Samridh Media Desk
कल्पना सोरेन बन सकती हैं सांसद: झारखंड में बढ़ी हलचल, राज्यसभा नामांकन को लेकर अटकलें तेज—जानिए पूरा सियासी गणित Palamu News: छठ पर्व पर घाटों की सफाई, नगर अध्यक्ष भी उतरे मैदान में
Published On
By Anjali Sinha
छतरपुर: चैती छठ महापर्व के अवसर पर छतरपुर नगर में आस्था और स्वच्छता का सराहनीय दृश्य देखने को मिला। नगर पंचायत छतरपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद गुप्ता उर्फ ‘चुनमुन’ ने मंदेया नदी स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया और... Palamu News : ईद की खुशियां मातम में बदली, मधुमक्खियों के हमले से बचने के प्रयास में युवक ने गंवाई जान
Published On
By Anshika Ambasta
ईद के दिन पलामू जिले के काशीसोत डैम में दर्दनाक हादसा हो गया। मधुमक्खियों के हमले से बचने के प्रयास में 20 वर्षीय युवक आरिफ डैम के गहरे पानी में कूद गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। Sahebganj News : फाइटर प्लेन की गड़गड़ाहट के बाद धमाका, इलाके में दहशत
Published On
By Anshika Ambasta
साहिबगंज के बोरियो क्षेत्र में फाइटर प्लेन की गड़गड़ाहट के बाद जोरदार धमाका सुनाई दिया, जिससे कई गांवों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने पहाड़ों पर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। प्रशासन ने अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। Hazaribagh News: भीषण सड़क हादसा: टर्बो की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, सड़क जाम
Published On
By Anjali Sinha
बड़कागांव के महटिकरा चौक पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में कुठान सलगा निवासी तेतरी देवी (55 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई। तेतरी देवी अपने बेटे वीरेंद्र कुमार के साथ बाइक से हजारीबाग जा रही थीं, तभी दूसरी बाइक से टक्कर के बाद वे सड़क पर गिर गईं और पीछे से आ रहे फेबर ब्लॉक लदे टर्बो ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में वीरेंद्र कुमार का पैर टूट गया है, जिन्हें हजारीबाग रेफर किया गया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने महटिकरा चौक पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया, जिससे घंटों आवागमन प्रभावित रहा। 