जिलिंगा जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बड़ी वारदात की तैयारी में जुटे PLFI उग्रवादी दबोचे गए

जिलिंगा जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बड़ी वारदात की तैयारी में जुटे PLFI उग्रवादी दबोचे गए
जिलिंगा जंगल से पीएलएफआई के दो उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार.

खूंटी पुलिस ने जिलिंगा जंगल में छापेमारी कर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से दो देशी कट्टा और जिंदा गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार उग्रवादी संगठन विस्तार और लेवी वसूली के उद्देश्य से जंगल में जुटे थे। कार्रवाई के दौरान कुछ अन्य उग्रवादी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में संगठन के लिए काम करने और लेवी वसूली में सहयोग करने की बात स्वीकार की है।

Khunti PLFI News: पुलिस अधीक्षक (एसपी) को मिली गुप्त सूचना के आधार पर खूंटी पुलिस ने शनिवार को जिलिंगा जंगल में छापेमारी कर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपितों में रनिया थानांतर्गत निचितपुर गांव के मूल निवासी राजू स्वांसी (32) और उड़िकेल बड़का टोली निवासी कुलन कोनगाड़ी (27) शामिल हैं। आरोपितों के पास से दो देशी कट्टा और दो जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं। मामले में खूंटी थाना में मामला दर्ज करते हुए अन्य फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी है।

यह जानकारी पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। एसपी ने बताया कि उन्हें यह सूचना मिली थी कि जिलिंगा जंगल में पीएलएफआई संगठन के सदस्य किसी बड़ी घटना को अंजाम देने, संगठन विस्तार करने और क्षेत्र में लेवी वसूली के उद्देश्य से एकत्रित हुए हैं। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक राम प्रवेश कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने जिलिंगा जंगल क्षेत्र से उक्त दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया।

वहीं, तीन-चार अन्य उग्रवादी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। तलाशी के क्रम में दोनों आरोपितों के पास से एक-एक लोडेड देशी कट्टा और 08 एमएम की दो जिंदा गोलियां बरामद की गईं। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने खुद को पीएलएफआई संगठन के सक्रिय सदस्यों का सहयोगी बताया। उन्होंने स्वीकार किया कि वे संगठन के निर्देश पर लेवी वसूली में सहयोग करते थे।

यह भी पढ़ें: कबूतरखोपी सूर्य देव घाट पर मनाया गया 12वां विश्व योग दिवस, युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित कुलन कोनगाड़ी के खिलाफ तोरपा और रनिया थाना में पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, 17 सीएलए से जुड़े संगीन मामले शामिल हैं। छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक, परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक राम प्रवेश कुमार, खूंटी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, कर्रा थाना प्रभारी दीपक कांत कुमार, रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक