Khunti News
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Khunti News: हाथियों के आतंक समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने खूंटी-सिमडेगा रोड किया जाम
Published On
By Suman Kumari
खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड की हुसीर पंचायत के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने जंगली हाथियों के आतंक समेत कई मांगों को लेकर सोमवार को खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग जाम कर दिया। झारखंड राज्य किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने दियांकेल गांव के पास सड़क पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली हाथियों के कारण फसलों और संपत्ति को लगातार नुकसान हो रहा है, लेकिन उचित एवं समय पर मुआवजा नहीं मिल रहा है। Khunti News: खूंटी बाइपास और फोरलेन निर्माण में तेजी लाने की मांग, भाजपा जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
Published On
By Susmita Rani
भाजपा खूंटी जिलाध्यक्ष आनंद कुमार और वार्ड पार्षद अनूप साहू ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर तुपुदाना से कुंदीबारटोली तक एनएच-20 फोरलेन सड़क एवं खूंटी बाइपास परियोजना का कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया धीमी होने के कारण परियोजना लंबित है। खूंटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रेलर से 18.4 किलो अवैध डोडा बरामद
Published On
By Susmita Rani
खूंटी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुरहू थाना क्षेत्र के पेलोल पुल के पास एक 18 चक्का ट्रेलर से 18.400 किलोग्राम अवैध पीसा हुआ डोडा बरामद किया है। पुलिस ने ट्रेलर मालिक-सह-चालक बूटा सिंह और खलासी शिबो मुण्डा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कुख्यात पीएलएफआई एरिया कमांडर श्रवण दास गिरफ्तार, भागने की कोशिश में पुलिस की गोली से घायल
Published On
By Mohit Sinha
खूंटी पुलिस ने उग्रवाद विरोधी अभियान के तहत पीएलएफआई के एरिया कमांडर श्रवण दास को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामदगी के लिए ले जाने के दौरान उसने भागने की कोशिश की और पुलिस दल पर फायरिंग की। जिलिंगा जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बड़ी वारदात की तैयारी में जुटे PLFI उग्रवादी दबोचे गए
Published On
By Samridh Jharkhand
खूंटी पुलिस ने जिलिंगा जंगल में छापेमारी कर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से दो देशी कट्टा और जिंदा गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार उग्रवादी संगठन विस्तार और लेवी वसूली के उद्देश्य से जंगल में जुटे थे। कार्रवाई के दौरान कुछ अन्य उग्रवादी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में संगठन के लिए काम करने और लेवी वसूली में सहयोग करने की बात स्वीकार की है। Khunti News: सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 142वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
Published On
By Samridh Media Desk
खूंटी जिले के मुरहू और शांति पुरी आश्रम में संत सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 142वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में प्रभातफेरी, सत्संग, गुरु वंदना और भंडारे का आयोजन किया गया। Khunti News: गैस संकट पर भड़के कालीचरण मुंडा, प्रशासन को दी सख्त चेतावनी
Published On
By Anshika Ambasta
खूंटी जिले में एलपीजी गैस की कमी को लेकर कालीचरण मुंडा ने प्रशासन पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जिले के लोग गैस संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस गंभीर समस्या पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहा है। Khunti Accident: बच्चों को बचाने के प्रयास में पलटा ऑटो, 12 यात्री घायल
Published On
By Anshika Ambasta
खूंटी के तोरपा थाना क्षेत्र में ऑटो पलटने से दुधमुंहे बच्चे समेत करीब 12 यात्री घायल हो गए। घायलों का इलाज तोरपा रेफरल अस्पताल में जारी है। खूंटी के कर्रा प्रखंड में उल्लास कार्यक्रम के तहत शत-प्रतिशत साक्षरता अभियान तेज
Published On
By Susmita Rani
खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड में उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वेयर व वोलेंटियरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया, लक्ष्य शत-प्रतिशत साक्षरता। स्वतंत्रता सेनानी के पोते की समुद्र में डूबने से दर्दनाक मौत
Published On
By Hritik Sinha
खूंटी जिले के स्वतंत्रता सेनानी स्व. सिंगराज सिंह मानकी के पोते शालिग्राम सिंह मानकी की दीघा के समुद्र में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन दीघा के लिए रवाना हुए। निधन पर कई नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया। जेआईआईटी एकेडमी में दक्षता जांच परीक्षा आयोजित, 75 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
Published On
By Samridh Media Desk
जेआईआईटी एकेडमी कंप्यूटर सेंटर में छह और बारह माह के कोर्स पूरे कर चुके 75 विद्यार्थियों की दक्षता जांच परीक्षा आयोजित की गई। संस्थान ने कमजोर विद्यार्थियों को नि:शुल्क पुन: प्रशिक्षण देने की घोषणा की। पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर हिल चौक में दी श्रद्धांजलि
Published On
By Mohit Sinha
पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने खूंटी के हिल चौक में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 




