खूंटी जिले में बढ़ी ठंड की मार, प्रशासनिक उदासीनता से गरीब बेहाल

प्रशासन की लापरवाही से सर्द रातों में ठिठुर रहे असहाय लोग

खूंटी जिले में बढ़ी ठंड की मार, प्रशासनिक उदासीनता से गरीब बेहाल

खूंटी जिले में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। तापमान में गिरावट के बीच गरीब और असहाय लोग कंबल व अलाव की व्यवस्था के अभाव में ठिठुर रहे हैं। प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

खूंटी: खूंटी जिले में बीते कुछ दिनों से ठंड ने अचानक अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। आलम यह है कि लोग शाम ढलते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं। वहीं दूसरी ओर प्रशासन की ओर से अब तक न तो कंबल वितरण की कोई पहल की गई है, न ही सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है।

ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ खूंटी शहरी क्षेत्र में भी गरीब और असहाय लोगों की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। सड़कों किनारे, बस स्टैंड और बाजार क्षेत्र में रात बिताने वाले मजदूर वर्ग ठंड से बेहाल हैं। पिछले वर्ष नवंबर के पहले सप्ताह से ही जिला प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था की जाती थी, लेकिन इस बार अभी तक कोई तैयारी दिखाई नहीं दे रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि “हर साल ठंड शुरू होते ही जिला प्रशासन गरीबों के बीच कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था करता था, लेकिन इस बार प्रशासनिक उदासीनता के कारण लोग ठिठुर रहे है। ग्राम पंचायत स्तर पर भी अब तक जनप्रतिनिधियों या प्रखंड प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की गई है, जबकि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है।

नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द ठंड से बचाव के उपाय किए जाएं, सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की जाए और गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण अभियान शुरू किया जाए। खूंटी के सामाजिक संगठनों ने भी प्रशासन से अपील की है कि मानवता के दृष्टिकोण से ठंड से बचाव की ठोस तैयारी की जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति सर्द रातों में ठिठुरने को मजबूर न हो।

यह भी पढ़ें: Palamu News: जिला निर्वाचन अधिकारी सह DC शेखावत ने बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक में लिया भाग 

अभी तक कंबलों की आपूर्ति नहीं हुई : बीडीओ

यह भी पढ़ें: Dumka News: विधायक ने चाचने में 25.08 लाख की पीसीसी सड़क योजना का किया शिलान्यास

गरीबों के बीच कंबल वितरण नहीं होने के संबंध में पूछे जाने पर तोरपा के प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीन चन्द्र झा ने कहा कि अभी तक प्रखंडों में कंबलों की आपूर्ति ही नहीं हुई है। अलाव की व्यवस्था के संबंध में तोरपा की अंचलाधिकारी पूजा बिनहा ने कहा कि अलाव को लेकर जिला प्रशासन से अभी तक कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार