जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
राउरकेला से 800 किलोमीटर की पदयात्रा कर पहुंचे झुमरीतिलैया
झुमरीतिलैया में 26 जुलाई को जैन संत चर्या शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश होगा। राउरकेला (ओडिशा) से लगभग 800 किलोमीटर की पदयात्रा कर पहुंचे मुनि श्री का नगर में भव्य स्वागत किया जाएगा। शहर में तोरण द्वार, रंगोली, पाद प्रक्षालन, गाजे-बाजे और शोभायात्रा की विशेष तैयारियां की गई हैं।
कोडरमा : जैन संत चर्या शिरोमणि परम पूज्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रवभाव एवं अध्यात्म योगी शिष्य मुनि श्री 108 सुयस सागर जी मुनीराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश 26 जुलाई को धर्म नगरी झुमरीतिलैया में हो रहा है ।
ज्ञात हो कि पूज्य मुनि राउरकेला उड़ीसा से मंगल विहार करते हुए लगभग 25 दिनों में 800 किलोमीटर पैदल चलकर झुमरीतिलैया शहर के मुख्य प्रवेश द्वार गोमो जिमखाना में 25 जुलाई को हुआ।जहाँ रात्रि विश्राम करेंगे। जिमखाना में ही पूज्य गुरुदेव का बहु चर्तित कार्यक्रम णमोकार चालीसा होगा । इस कार्यक्रम में झुमरी तिलैया से सैकड़ो गुरु भक्त शामिल होकर धर्म लाभ लेंगे ।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


