झुमरीतिलैया
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Koderma News: नाबालिग छात्रा के अपहरण और शारीरिक शोषण मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
Published On
By Kumar Ramesham
तिलैया थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के अपहरण और शारीरिक शोषण के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, छात्रा 11 जुलाई को लापता हुई थी और करीब दो दिन बाद बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मिली थी। पूछताछ में छात्रा ने यूट्यूब वीडियो बनाने का झांसा देकर उसे ले जाने और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। मामले में न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मेडिकल जांच में भी शारीरिक शोषण की पुष्टि होने की बात कही है। Koderma News: राजद कार्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, सुभाष यादव ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का दिया संदेश
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा के झुमरीतिलैया स्थित राजद प्रधान कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर राजद संसदीय बोर्ड सदस्य एवं कोडरमा के पूर्व राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष को याद करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
Published On
By Kumar Ramesham
झुमरीतिलैया में 26 जुलाई को जैन संत चर्या शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश होगा। राउरकेला (ओडिशा) से लगभग 800 किलोमीटर की पदयात्रा कर पहुंचे मुनि श्री का नगर में भव्य स्वागत किया जाएगा। शहर में तोरण द्वार, रंगोली, पाद प्रक्षालन, गाजे-बाजे और शोभायात्रा की विशेष तैयारियां की गई हैं। नफरत फैलाने वालों के खिलाफ आजीवन वैचारिक लड़ाई लड़ता रहूंगा: सुभाष प्रसाद यादव
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा में राष्ट्रीय जनता दल का 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय संसदीय बोर्ड सदस्य एवं पूर्व राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि वे आजीवन नफरत और घृणा फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ वैचारिक लड़ाई लड़ते रहेंगे। कोडरमा में बिजली विभाग का लाइनमैन 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा जिले में बिजली विभाग के एक लाइनमैन को हजारीबाग एसीबी की टीम ने 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनील कुमार झुमरीतिलैया स्थित विद्युत कार्यालय में कार्यरत था। 