कोडरमा में बिजली विभाग का लाइनमैन 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

बिजली विभाग का लाइनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार

कोडरमा में बिजली विभाग का लाइनमैन 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
रिश्वत लेते गिरफ्तार बिजली विभाग का कर्मी

कोडरमा जिले में बिजली विभाग के एक लाइनमैन को हजारीबाग एसीबी की टीम ने 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनील कुमार झुमरीतिलैया स्थित विद्युत कार्यालय में कार्यरत था।

कोडरमा: बिजली विभाग के एक कर्मी को हजारीबाग एसीबी की टीम ने 5 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर्मी की पहचान सुनील कुमार के रूप में की गई है, जो झुमरीतिलैया स्थित विद्युत कार्यालय में बतौर लाइनमैन कार्यरत है। जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता डोमचांच के सपही निवासी राजू यादव ने बताया कि डोमचांच प्रखंड अंतर्गत नीरू पहाड़ी के समीप उनका एक ऐश ब्रिक का प्लांट था, जिसको लेकर उन्होंने कुछ वर्षों पहले एक कमर्शियल बिजली का कनेक्शन लिया हुआ था।

वही प्लांट के घाटे में जाने के कारण इन्होंने अपना प्लांट 2025 में बंद कर दिया और इसके पश्चात वे कनेक्शन कटवाने सहित कनेक्शन के समय जमा किए गए सिक्योरिटी मनी वापस लेने हेतु  झुमरीतिलैया स्थित बिजली कार्यालय पहुंचे। उन्हें सिक्योरिटी मनी वापस लेने हेतु कई बार चक्कर लगाने पड़े। इस दौरान उनकी मुलाकात कार्यालय में कार्यरत लाइनमैन सुनील से हुई।

उन्होंने सुनील से सारी बातें बताई। सुनील द्वारा कनेक्शन रद्द करने तथा सिक्योरिटी मनी वापस करने के एवज में उनसे 15 हजार रुपए की मांग की गई। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग से की। जिसके बाद एसीबी की टीम गुरुवार को झुमरीतिलैया स्थित बिजली कार्यालय के पास पहुंची और सुनील को 5 हजार रुपए घुस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी की टीम सुनील को अपने साथ हजारीबाग ले गई।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

रांची के जाने-माने व्यवसायी के बेटे की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस रांची के जाने-माने व्यवसायी के बेटे की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Pakur News: महेशपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी-बेटी को मारकर जमीन में गाड़ा
कोडरमा में घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, दो माह का मासूम हुआ बेसहारा
कोडरमा में बिजली विभाग का लाइनमैन 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Ramgarh News: जहरीले सांप के काटने से दुधारू गाय की मौत, किसान पर टूटा दुखों का पहाड़
गिरिडीह में छात्रा पायल कुमारी की संदिग्ध मौत से सनसनी, भाजपा ने उठाए सवाल
Pakur News: BGR कोल कंपनी से भाकपा माओवादी और टीपीसी के नाम पर 50 लाख रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Hazaribagh News: बरही को मिले नए SDPO, राधा प्रेम किशोर ने संभाला पदभार
पीएम मोदी के आह्वान पर PR 24x7 का बड़ा फैसला, 1 जून से सभी कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम
Bokaro News: नावाडीह में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई राजीव गांधी की शहादत दिवस
पाकुड़ को मिले नए SDPO, कुमार गौरव ने संभाला पदभार
Koderma News: ग्रिजली किड्स का भव्य दीक्षांत समारोह, नन्हे बच्चों की प्रस्तुति ने जीता दिल