Pakur News: BGR कोल कंपनी से भाकपा माओवादी और टीपीसी के नाम पर 50 लाख रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

BGR कोल माइंस कंपनी ने दर्ज कराया था मामला

Pakur News: BGR कोल कंपनी से भाकपा माओवादी और टीपीसी के नाम पर 50 लाख रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
रंगदारी मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी

पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में BGR कोल माइंस कंपनी से भाकपा माओवादी और TPC संगठन के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने बताया कि सड़क एवं पुल निर्माण कार्य स्थल पर तैनात गार्ड को धमकी भरा पर्चा दिया गया था।

पाकुड़: जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में बीजीआर कोल माइंस कंपनी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

उपरोक्त जानकारी पुलिस कप्तान Anudeep Singh ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि 15 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि 14 मई की रात बीजीआर कोल माइंस कंपनी द्वारा ब्रिज नंबर-02 पर कराए जा रहे सड़क एवं पुल निर्माण कार्य स्थल पर तैनात गार्ड को दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक पर्चा सौंपा था।

पर्चे में भाकपा माओवादी और टीपीसी संगठन के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी। इस संबंध में बीजीआर कंपनी के पदाधिकारी गुणमय मित्रा के लिखित आवेदन पर अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या-34/2026 दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महेशपुर के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार बस ने खड़ी बोलेनो कार को रौंदा, सर्विसिंग सेंटर में घुसते ही मची अफरा-तफरी

मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर मामले के दो प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: हथियारों का जखीरा लेकर 27 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस खुश

गिरफ्तार आरोपियों में चाँद हांसदा उर्फ चुटरोय (उम्र लगभग 41 वर्ष), निवासी बड़डाहा (मांझी टोला) तथा चानुस सोरेन (उम्र लगभग 38 वर्ष), निवासी पचुवाड़ा (चेतान टोला), थाना अमड़ापाड़ा, जिला पाकुड़ शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान दोनों अपराधियों ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की है। गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार, थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा सहित अमड़ापाड़ा थाना एवं तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

रांची के जाने-माने व्यवसायी के बेटे की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस रांची के जाने-माने व्यवसायी के बेटे की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Pakur News: महेशपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी-बेटी को मारकर जमीन में गाड़ा
कोडरमा में घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, दो माह का मासूम हुआ बेसहारा
कोडरमा में बिजली विभाग का लाइनमैन 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Ramgarh News: जहरीले सांप के काटने से दुधारू गाय की मौत, किसान पर टूटा दुखों का पहाड़
गिरिडीह में छात्रा पायल कुमारी की संदिग्ध मौत से सनसनी, भाजपा ने उठाए सवाल
Pakur News: BGR कोल कंपनी से भाकपा माओवादी और टीपीसी के नाम पर 50 लाख रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Hazaribagh News: बरही को मिले नए SDPO, राधा प्रेम किशोर ने संभाला पदभार
पीएम मोदी के आह्वान पर PR 24x7 का बड़ा फैसला, 1 जून से सभी कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम
Bokaro News: नावाडीह में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई राजीव गांधी की शहादत दिवस
पाकुड़ को मिले नए SDPO, कुमार गौरव ने संभाला पदभार
Koderma News: ग्रिजली किड्स का भव्य दीक्षांत समारोह, नन्हे बच्चों की प्रस्तुति ने जीता दिल