पाकुड़ को मिले नए SDPO, कुमार गौरव ने संभाला पदभार
सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए विशेष अभियान चलेगा
पाकुड़ जिले को नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) मिल गया है। कुमार गौरव ने पाकुड़ के 18वें एसडीपीओ के रूप में पदभार ग्रहण किया। पद संभालते ही उन्होंने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर “जीरो टॉलरेंस” नीति पर काम करने की बात कही।
पाकुड़: जिले को नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) मिल गया है। कुमार गौरव ने पाकुड़ के 18वें एसडीपीओ के रूप में विधिवत पदभार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानन्द आज़ाद से ग्रहण कर लिया।
पदभार संभालते ही उन्होंने अपराधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने का संकेत देते हुए कहा कि जिले में क्राइम कंट्रोल को लेकर “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम किया जाएगा।

उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। यातायात नियमों का पालन कराने, हेलमेट जांच, ओवरलोडिंग रोकने एवं जागरूकता अभियान को तेज किया जाएगा, ताकि लोगों की जान बचाई जा सके।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
