गोमिया पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह को किया नमन
गोमिया में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिवंगत पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक स्व. माधव लाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और 25 मई को होने वाले श्राद्धकर्म कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
बोकारो: सूबे के पेयजल, स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद गुरुवार को गोमिया के साड़म मंडई टोला स्थित दिवंगत पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक स्व. माधव लाल सिंह के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने स्व. माधव बाबू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने 25 मई को आयोजित होने वाले श्राद्धकर्म कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली तथा प्रशासनिक अधिकारियों को कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने स्व. माधव लाल सिंह के सम्मान में तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। मंत्री ने कहा कि विधानसभा में उनकी तस्वीर स्थापित कराई जाएगी, साड़म संतोषी मंदिर के निकट उनकी आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी तथा उनके आवास मार्ग को ‘माधव लाल सिंह द्वार’ के रूप में विकसित किया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि सरकार स्व. माधव बाबू के सपनों का गोमिया बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और उनके बताए रास्ते पर चलकर क्षेत्र का विकास किया जाएगा।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
