Bokaro News: आंधी-बारिश के बीच वज्रपात का कहर, पक्का मकान ढहा, महिला गंभीर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर इलाज के लिए रेफर

Bokaro News: आंधी-बारिश के बीच वज्रपात का कहर, पक्का मकान ढहा, महिला गंभीर
(फ़ोटो)

बोकारो के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत खरपीटो गांव में तेज आंधी और बारिश के दौरान हुए भीषण वज्रपात से हसन रजा का तीन कमरों का पक्का मकान ढह गया, जिसमें उनकी पत्नी जेहरा खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ प्रशांत कुमार हेम्ब्रम और सीओ अभिषेक कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

नावाडीह: खरपीटो गांव में  तेज आंधी के साथ हो रही बारिश के दौरान हुए वज्रपात से एक पक्का मकान ढ़ह गया। इस दुर्घटना में घर के अंदर मौजूद एक महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गई। घटना के बाद जख्मी महिला को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नावाडीह में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उसकी गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए बाहर भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही नावाडीह बीडीओ प्रशांत कुमार हेम्ब्रम, सीओ अभिषेक कुमार खरपीटो पहुंच घटना की जानकारी ली। 

स्थानीय मुखिया नंदलाल नायक, कबीर गौशाला के संस्थापक छत्रबलि पंडित, मनीर अंसारी आदि ने पीड़ित परिवार को सरकारी लाभ देने की मांग की। जानकारी अनुसार शुक्रवार को तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात से खरपीटो निवासी हसन रजा के तीन कमरे वाला पक्का मकान की ढ़लाई व दीवार भरभरा कर ढ़ह गया। दुर्घटना के समय घर के अंदर हसन रजा की पत्नी जेहरा खातून थी, जो जख्मी हो गई है। घर के अन्य सदस्य घर के बाहर थे, अन्यथा एक बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था। घटना के बाद ग्रामीण दहशत में है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Giridih News: अनुमंडल कार्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल, किसानों के मुआवजे और बिजली-पानी को लेकर एकदिवसीय धरना Giridih News: अनुमंडल कार्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल, किसानों के मुआवजे और बिजली-पानी को लेकर एकदिवसीय धरना
Giridih News: जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ
Koderma News: देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल का भारी असर, झुमरी तिलैया समेत पूरे जिले में दवा दुकानें रहीं बंद
सुस्त संवेदकों पर कसेगा शिकंजा, काम लटकाकर 'रेट रिवीजन' का खेल खेलने वाली एजेंसियां होंगी डिबार
राहुल गांधी के बयान पर बोकारो में गरजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, आदित्य साहू बोले- "कांग्रेस को गरीबों से चिढ़ है
Hazaribagh News: ऑल इंडिया फाइड रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट का भव्य समापन, अनुपोप बिस्वास बने चैंपियन
Hazaribagh News: सदर अस्पताल में 14 जून को लगेगा मेगा रक्तदान शिविर, तैयारियो को लेकर एसडीओ आदित्य पांडेय ने की बैठक
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद पहुंचे पलाश मार्ट, स्वदेशी उत्पाद खरीदकर दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश
तेज रफ्तार बस ने खड़ी बोलेनो कार को रौंदा, सर्विसिंग सेंटर में घुसते ही मची अफरा-तफरी
Bokaro News: आदिवासी समाज की जमीन पर कब्जा गंभीर मामला: चंपई सोरेन
Bokaro News: विधायक अनूप सिंह से मिला आरसीएमयू का प्रतिनिधिमंडल, रांची आवास पर मजदूरों की समस्याओं पर हुआ गहन मंथन
Bokaro News: कृषक पाठशाला में खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन: आधुनिक तकनीकों से बढ़ेगी किसानों की आय