Giridih News: जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ
अनुमंडलीय कृषि प्रक्षेत्र पचंबा में हुआ आयोजन
गिरिडीह के पचंबा स्थित अनुमंडलीय कृषि प्रक्षेत्र में जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया। कार्यशाला में उपायुक्त ने कृषि को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए अधिकारियों को समय पर उन्नत बीज व उर्वरक वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को धान व अन्य खरीफ फसलों की वैज्ञानिक खेती, जैविक कृषि, कीट नियंत्रण और पशुपालन से आय बढ़ाने की विस्तृत जानकारी दी।
गिरिडीह: अनुमंडलीय कृषि प्रक्षेत्र, पचंबा में आज जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, कृषक मित्र तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त,रामनिवास यादव ने कहा कि कृषि जिले की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है तथा किसानों की समृद्धि से ही ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने किसानों से आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती पद्धति अपनाने, उन्नत बीजों का उपयोग करने तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि खरीफ मौसम को ध्यान में रखते हुए विभागीय अधिकारी किसानों तक समय पर बीज, उर्वरक एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि उत्पादन में वृद्धि हो सके।

मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने भी अपनी समस्याओं एवं सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिनके समाधान हेतु आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया गया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
