Ranchi News: अंशकालिक शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी जारी

जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो ने दिया समर्थन

Ranchi News: अंशकालिक शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी जारी
धरना स्थल पर बैठे अंशकालिक शिक्षक

रांची में कल्याण विभाग के आवासीय विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक शिक्षक अपनी मांगों को लेकर 1 मई से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं। धरना का आज छठा दिन है। शिक्षक मानदेय वृद्धि और सेवा विस्तार की मांग कर रहे हैं। आंदोलन को देवेंद्र नाथ महतो का समर्थन मिला है।

रांची: झारखंड के कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित आवासीय विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन आज छठे दिन भी जारी है। शिक्षक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 1 मई से लोक भवन के समक्ष शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं।

आंदोलनरत शिक्षकों को समर्थन देने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता देवेंद्र नाथ महतो धरनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार से शीघ्र सकारात्मक पहल करने की अपील की।

महतो ने कहा कि अंशकालिक शिक्षक पिछले 10 वर्षों से पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अध्यापन कार्य कर रहे हैं। उनके अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि इन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम लगातार उत्कृष्ट, यहां तक कि कई बार 100 प्रतिशत रहा है। इसके बावजूद एक दशक बीत जाने के बाद भी शिक्षकों के मानदेय में कोई वृद्धि नहीं होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं शोषणकारी है।

न्यायालय के आदेश की अवहेलना का आरोप

आंदोलनरत शिक्षकों ने आरोप लगाया कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिवाकालीन पहाड़िया आवासीय विद्यालयों की तर्ज पर अंशकालिक शिक्षकों के लिए एकमुश्त मानदेय निर्धारित करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन विभाग एवं सरकार द्वारा अब तक इस आदेश का पालन नहीं किया गया है।
बताते चलें कि शिक्षकों का सेवा विस्तार 31 मार्च 2026 को समाप्त हो चुका है, जिससे राज्य के सैकड़ों शिक्षकों के समक्ष आजीविका एवं भविष्य को लेकर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।

शिक्षक संघ के महासचिव प्रोफेसर शशोधर महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि आज बुधवार को अपने लिखित मांगों को विभागीय मंत्रालय को सोपा गया है। जब तक सरकार हमारी मांगों पर ठोस एवं सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से अविलंब हस्तक्षेप कर शिक्षकों की मांगों को पूरा करने की मांग की है।

बताते चलें की इस अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में प्रोफेसर सशोधर महतो, संदीप कुमार महतो, प्रतिमा कुजूर, पंकज कुमार, प्रदीप नाग, संदीप सिंह, अभिषेक नायक, नीरज कुमार, नमिता कुमारी आदि शिक्षक डटे हुए हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dhanbad News: विज्ञान संकाय की जिला टॉपर पूनम कुमारी को विधायक राज सिन्हा ने किया सम्मानित Dhanbad News: विज्ञान संकाय की जिला टॉपर पूनम कुमारी को विधायक राज सिन्हा ने किया सम्मानित
Dhanbad News: महुदा इंटर कॉलेज में फिर भड़का विवाद: वित्तीय अनियमितता के खिलाफ 18 मई से अनिश्चितकालीन धरना
डीएसपीएमयू के छात्रों का राष्ट्रीय मंच पर जलवा: बीआईटी सिंदरी के 'हिनोवेशन-2026' में टीम हैकस्मिथ्स का शानदार प्रदर्शन
Hazaribagh News: दारू थाना में CSP/CSE संचालकों के साथ सुरक्षा बैठक, CCTV व नकदी सुरक्षा पर दिए गए अहम निर्देश
Bokaro News: भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेसवे निर्माण के कारण उड़ रही धूल पर चक्का जाम
Hazaribagh News: प्रखंड व मंडल बीएलए 2 की समीक्षा बैठक में जिला के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद हुए शामिल
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
Bokaro News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय का उद्घाटन
Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न