पत्रकार से मारपीट पर कांग्रेस सख्त, घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

पत्रकार से मारपीट पर कांग्रेस सख्त, घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

हजारीबाग में पत्रकार के साथ मारपीट की घटना की जांच के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति जल्द ही घटनास्थल का दौरा कर रिपोर्ट सौंपेगी।

रांची: हजारीबाग में अल्पसंख्यक परिवार के तीन सदस्यों की हत्या और एक पत्रकार के साथ हुई मारपीट की घटना की जांच के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर यह समिति बनाई गई है।

इस संबंध में शुक्रवार को जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि समिति का उद्देश्य घटनास्थल पर जाकर पीड़ित परिवार एवं संबंधित पक्षों से मुलाकात कर वास्तविक स्थिति की जानकारी एकत्रित करना है, ताकि सत्य तथ्यों के आधार पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी को विस्तृत प्रतिवेदन सौंपा जा सके। जांच समिति के सदस्यों में कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, विधायक ममता देवी, प्रदेश महासचिव आलोक कुमार दुबे और प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मंजूर अंसारी शामिल है।

मुंजनी ने बताया कि समिति शीघ्र ही हजारीबाग पहुंचकर पीड़ित परिवार एवं घायल पत्रकार से मुलाकात करेगी तथा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगी।

उल्लेखनीय है कि हजारीबाग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पौता जंगल स्थित दंदाहा नदी से गत सोमवार को तीन शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई थी।

Read More.. 10,000 करोड़ ट्रेजरी घोटाले को दबा रही सरकार: प्रतुल शाहदेव

मृतकों में दो युवती वशिफा नाज उर्फ खुशी, सानिया परवीन और एक युवक आदिल हुसैन शामिल थे। तीनों आपस में मौसेरे भाई-बहन थे। वहीं दूसरी ओर हजारीबाग शेख भिखारी कॉलेज अस्पताल परिसर में पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की घटना घटी थी। हजारीबाग में तीन संदिग्ध मौत की जानकारी लेने के लिए गत मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पहुंचे थे। इस दौरान इन्होंने परिजनों से वार्ता किया और प्रशासन को जल्द से जल्द जांच पूरी करने का निर्देश दिया था।

Read More.. Ranchi News: अंशकालिक शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी जारी

दूसरी ओर पत्रकार के सवाल पर वहां उपस्थित असामाजिक तत्वों ने मंत्री के सामने ही पत्रकारों के साथ बदसलूकी और हाथापाई कर दी थी। मारपीट में एक पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इसकेेे बाद राज्य के सभी जिलों में पत्रकारों के साथ मारपीट के विरोध में पत्रकारों ने प्रदर्शन किया और दोषी को गिरफ्तार करने की मांग की थी।

Read More.. Ranchi News: कुलपति को 7 सूत्री मांग पत्र: हिंदू छात्र संघ ने DSPMU की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट