महिला आरक्षण लागू करने की मांग तेज, महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री को भेजेगी 10 लाख पोस्टकार्ड; 6 मई को धरना का ऐलान

महिला आरक्षण लागू करने की मांग तेज, महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री को भेजेगी 10 लाख पोस्टकार्ड; 6 मई को धरना का ऐलान
महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री को भेजेगी 10 लाख पोस्टकार्ड

महिला आरक्षण विधेयक लागू करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को 10 लाख पोस्टकार्ड भेजने का निर्णय लिया है। संगठन ने 6 मई को लोक भवन के समक्ष धरना प्रदर्शन करने की भी घोषणा की है।

रांची: भाजपा सड़कों पर राजनीतिक ड्रामेबाजी कर रही है। महिला आरक्षण विधेयक के पूरे प्रकरण के लिए महिला कांग्रेस, भाजपा को बेस्ट ड्रामा ऑफ द ईयर का अवार्ड देती है।

यह बातें कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने गुरुवार को कही। मंत्री प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जब महिला आरक्षण विधेयक 2023 में पारित हो चुका है तब विशेष सत्र में कौन सा बिल लाया गया था। मंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के नाम पर परिसीमन का बिल पारित करने की मंशा भाजपा की थी। 03 साल पहले पारित कानून का गजट नोटिफाई नहीं किया गया। वर्ष 2023 में पारित विधेयक में केंद्र ने नई जनगणना और परिसीमन के बाद विधेयक लागू करने की बात कही थी। अब 2011 की जनगणना की जरूरत क्यों पड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जातिगत जनगणना कराकर महिलाओं को उनका अधिकार नहीं देना चाहती है। यदि मंशा साफ है तो अविलंब 2023 में पारित विधेयक के आधार पर महिलाओं को उनका हक दे।

पोस्टकार्ड जारी कर ओबीसी महिलाओं के लिए मांंगा आरक्षण

इसके पूर्व महिला कांग्रेस ने पोस्टकार्ड जारी कर 2023 में पारित महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने और ओबीसी महिलाओं के लिए भी आरक्षण का प्रावधान करने की मांग की।

Read More.. रिम्स की एक करोड़ से अधिक निविदाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच, तीन माह में बनेगा कैशलेस और पेपरलेस संस्थान

मौके पर पार्टी की प्रदेश महिला अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि महिला आरक्षण के संदर्भ में भाजपा की ओर से फैलाये जा रहे भ्रम के खिलाफ महिला कांग्रेस देशभर में अभियान चलाएगी। महिला आरक्षण विधेयक पर भाजपा की ओर से बोले जाने वाले झूठ के खिलाफ 10 लाख पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रमंडलवार महिला नेत्री संवाददाता सम्मेलन करके इस भ्रम के संबंध में जनता को बतायेंगी।

Read More.. झारखंड में पेसा नियमावली लागू करने के लिए राज्य से प्रखंड स्तर तक बनेगी समन्वय समिति

इस क्रम में उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव गुंजन सिंह, कोल्हान प्रमंडल दयामणि बारला, पलामू प्रमंडल में राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद, संथाल परगना में अनुपमा सिंह विभिन्न तिथियों में संवाददाता सम्मेलन करेंगी और इसे लेकर 06 मई को लोक भवन के समक्ष प्रदेश महिला कांग्रेस धरना प्रदर्शन करेगी।

Read More.. कांग्रेस की नीति हमेशा महिला विरोधी रही है: रांची महापौर रोशनी खलखो का हमला

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने कहा कि संविधान में प्रावधान है कि जो संशोधन होता है वह कानून बनता है और संविधान बताता है कि 2023 में पारित आरक्षण विधेयक कानून बन गया है। भाजपा बताए कि क्या 2023 का कानून रद्द हुआ है। संविधान की धारा 330 ए में सब साफ हो जाता है कि भाजपा कैसे भ्रम फैला रही है।

भाजपा राजनीतिक ड्रामा कर रही है परिसीमन लागू करने के लिए विशेष सत्र में संशोधन बिल लाना बहाना था, विशेष सत्र सिर्फ पांच राज्यों का चुनाव प्रभावित करने के लिए था।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव गुंजन सिंह ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों का हनन करने और भाजपा के राज्य में महिलाओं पर बढ़े अत्याचार ने भाजपा के चाल चरित्र और चेहरे को उजागर कर दिया है अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा और एजेंडे को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं का सहारा ले रहे हैं।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

New Exit Polls 2026: बंगाल में कांटे की टक्कर, असम में NDA की बढ़त, केरल में सत्ता बदलने के संकेत New Exit Polls 2026: बंगाल में कांटे की टक्कर, असम में NDA की बढ़त, केरल में सत्ता बदलने के संकेत
ICSE Result 2026: W John मल्टीपरपज स्कूल के छात्रों ने किया कमाल, छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
नौसेना को मिला ‘महेंद्रगिरी’ युद्धपोत, ब्रह्मोस मिसाइल तैनाती से बढ़ेगी समुद्री ताकत; 75% स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल
बुद्ध अवशेषों की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में शामिल होने लद्दाख पहुंचे अमित शाह, बुद्ध पूर्णिमा पर करेंगे पूजन
एक्जिट पोल: टुडे चाणक्य ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को दिया पूर्ण बहुमत, असम में भी वापसी के संकेत
जनगणना के प्रथम चरण की शुरुआत एक मई से, रांची में तैयारियां पूरी; 16 मई से घर-घर गणना शुरू
महिला आरक्षण लागू करने की मांग तेज, महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री को भेजेगी 10 लाख पोस्टकार्ड; 6 मई को धरना का ऐलान
नेपाल सीमा से घुसपैठ करते दो युवक गिरफ्तार, लाखों की नेपाली व भारतीय करेंसी बरामद; संयुक्त कार्रवाई में सफलता
पार्टी के प्रति निष्ठा दिखाने को बदला पटना जू का नाम: राजेश राठौड़ का सीएम सम्राट चौधरी पर हमला
सीवान में बारात बनी रणभूमि, ड्रोन कैमरा चला रहे फोटोग्राफर को बदमाशों ने मारी गोली; हालत गंभीर
प्रेमिका की शादी तय होने पर युवक ने बिजली के पोल पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाया
मंडी के सरकाघाट में शादी से लौट रही कार गहरी खाई में गिरी; खतरनाक मोड़ पर फिर हुआ हादसा