पार्टी के प्रति निष्ठा दिखाने को बदला पटना जू का नाम: राजेश राठौड़ का सीएम सम्राट चौधरी पर हमला

पार्टी के प्रति निष्ठा दिखाने को बदला पटना जू का नाम: राजेश राठौड़ का सीएम सम्राट चौधरी पर हमला
राजेश राठौड़ (फाइल फ़ोटो)

पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान का नाम बदलकर पटना जू किए जाने पर बिहार कांग्रेस ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने इसे पार्टी के प्रति निष्ठा दिखाने की राजनीति करार दिया है।

पटना: संजय गांधी जैविक उद्यान का नाम बदलकर पटना जू रखने पर बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमलावर हो गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नक्शेकदम पर चल कर सम्राट चौधरी भी नाम बदलने की राजनीति का हिस्सा बन गए हैं।

बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि सम्राट चौधरी नए नए भाजपा से जुड़े हैं और सीधे बिहार में उन्हें संगठन ने मुख्यमंत्री का पद दे दिया है ऐसे में खुद को पार्टीजनों और पार्टी के प्रति निष्ठावान दिखाने के लिए नाम बदलकर अपनी निष्ठा साबित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताना चाहिए कि उन्हें संजय गांधी नाम से दिक्कत है या गांधी से उन्हें स्पष्ट करना चाहिए। मैं तो उन्हें सलाह देता हूं कि यदि उन्हें गांधी से कोई आपत्ति नहीं है तो खुद का नाम बदलकर सम्राट गांधी कर लें। लेकिन पार्टी में उनके खिलाफ चल रही सुगबुगाहट से घबड़ा कर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व को खुश करने के लिए ऐसा कदम उठाया जिससे उनके प्रति नाराजगी कम हो।

साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी ने कांग्रेस से ही अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत किया है। ऐसे में संजय गांधी जैविक उद्यान का नाम बदलना कहीं न कहीं उनके मन में भाजपा के प्रति स्वामीभक्ति साबित करने की पुरजोर कोशिश के रूप में ही देखा जाना है।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

New Exit Polls 2026: बंगाल में कांटे की टक्कर, असम में NDA की बढ़त, केरल में सत्ता बदलने के संकेत New Exit Polls 2026: बंगाल में कांटे की टक्कर, असम में NDA की बढ़त, केरल में सत्ता बदलने के संकेत
ICSE Result 2026: W John मल्टीपरपज स्कूल के छात्रों ने किया कमाल, छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
नौसेना को मिला ‘महेंद्रगिरी’ युद्धपोत, ब्रह्मोस मिसाइल तैनाती से बढ़ेगी समुद्री ताकत; 75% स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल
बुद्ध अवशेषों की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में शामिल होने लद्दाख पहुंचे अमित शाह, बुद्ध पूर्णिमा पर करेंगे पूजन
एक्जिट पोल: टुडे चाणक्य ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को दिया पूर्ण बहुमत, असम में भी वापसी के संकेत
जनगणना के प्रथम चरण की शुरुआत एक मई से, रांची में तैयारियां पूरी; 16 मई से घर-घर गणना शुरू
महिला आरक्षण लागू करने की मांग तेज, महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री को भेजेगी 10 लाख पोस्टकार्ड; 6 मई को धरना का ऐलान
नेपाल सीमा से घुसपैठ करते दो युवक गिरफ्तार, लाखों की नेपाली व भारतीय करेंसी बरामद; संयुक्त कार्रवाई में सफलता
पार्टी के प्रति निष्ठा दिखाने को बदला पटना जू का नाम: राजेश राठौड़ का सीएम सम्राट चौधरी पर हमला
सीवान में बारात बनी रणभूमि, ड्रोन कैमरा चला रहे फोटोग्राफर को बदमाशों ने मारी गोली; हालत गंभीर
प्रेमिका की शादी तय होने पर युवक ने बिजली के पोल पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाया
मंडी के सरकाघाट में शादी से लौट रही कार गहरी खाई में गिरी; खतरनाक मोड़ पर फिर हुआ हादसा