ICSE Result 2026: W John मल्टीपरपज स्कूल के छात्रों ने किया कमाल, छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

ICSE 2026 में डब्ल्यू जॉन मल्टीपरपज बोर्डिंग स्कूल का जलवा 

ICSE Result 2026: W John मल्टीपरपज स्कूल के छात्रों ने किया कमाल, छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
ICSE 2026: डब्ल्यू जॉन स्कूल का 100% रिजल्ट, तीनों टॉपर्स ने बढ़ाया मान

रांची के डब्ल्यू जॉन मल्टीपरपज बोर्डिंग स्कूल ने ICSE 2026 परीक्षा में 100 प्रतिशत परिणाम हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है। अनुष्री कुमारी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।

रांची: राजधानी के प्रतिष्ठित डब्ल्यू जॉन मल्टीपरपज बोर्डिंग स्कूल ने ICSE 2026 (कक्षा 10) परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस वर्ष परीक्षा में शामिल सभी 72 छात्र सफल रहे, जिससे विद्यालय और राज्य दोनों का मान बढ़ा है।

परीक्षा परिणाम में अनुष्री कुमारी ने 92% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं जेसन प्रिशियस एक्का 86% के साथ दूसरे और अल्फा उरांव 84% अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहे। तीनों टॉपर्स के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक एवं अभिभावकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।WhatsApp Image 2026-04-30 at 5.01.35 PM

विद्यालय ने इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स जैसे आधुनिक विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल किया है। यह कदम छात्रों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में अहम माना जा रहा है और इससे विद्यालय झारखंड में आधुनिक एवं भविष्य उन्मुख शिक्षा अपनाने वाले अग्रणी संस्थानों में शामिल हो गया है।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुफल एक्का ने कहा कि AI और रोबोटिक्स जैसे विषय छात्रों को 21वीं सदी के आवश्यक कौशल से सशक्त बनाएंगे और उन्हें आने वाले समय में बेहतर करियर अवसरों के लिए तैयार करेंगे।

Read More.. जगन्नाथपुर मंदिर लूट-हत्या कांड: भाजपा ने सरकार से की अविलंब कार्रवाई की मांग

इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरे विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है। प्रबंधन ने इसे छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम बताया। विद्यालय परिसर में इस उपलब्धि का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और सभी ने भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम देने का संकल्प लिया।

Read More.. जेपीएससी बना 'लूट का अड्डा', अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे सरकार: बाबूलाल मरांडी

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

New Exit Polls 2026: बंगाल में कांटे की टक्कर, असम में NDA की बढ़त, केरल में सत्ता बदलने के संकेत New Exit Polls 2026: बंगाल में कांटे की टक्कर, असम में NDA की बढ़त, केरल में सत्ता बदलने के संकेत
ICSE Result 2026: W John मल्टीपरपज स्कूल के छात्रों ने किया कमाल, छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
नौसेना को मिला ‘महेंद्रगिरी’ युद्धपोत, ब्रह्मोस मिसाइल तैनाती से बढ़ेगी समुद्री ताकत; 75% स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल
बुद्ध अवशेषों की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में शामिल होने लद्दाख पहुंचे अमित शाह, बुद्ध पूर्णिमा पर करेंगे पूजन
एक्जिट पोल: टुडे चाणक्य ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को दिया पूर्ण बहुमत, असम में भी वापसी के संकेत
जनगणना के प्रथम चरण की शुरुआत एक मई से, रांची में तैयारियां पूरी; 16 मई से घर-घर गणना शुरू
महिला आरक्षण लागू करने की मांग तेज, महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री को भेजेगी 10 लाख पोस्टकार्ड; 6 मई को धरना का ऐलान
नेपाल सीमा से घुसपैठ करते दो युवक गिरफ्तार, लाखों की नेपाली व भारतीय करेंसी बरामद; संयुक्त कार्रवाई में सफलता
पार्टी के प्रति निष्ठा दिखाने को बदला पटना जू का नाम: राजेश राठौड़ का सीएम सम्राट चौधरी पर हमला
सीवान में बारात बनी रणभूमि, ड्रोन कैमरा चला रहे फोटोग्राफर को बदमाशों ने मारी गोली; हालत गंभीर
प्रेमिका की शादी तय होने पर युवक ने बिजली के पोल पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाया
मंडी के सरकाघाट में शादी से लौट रही कार गहरी खाई में गिरी; खतरनाक मोड़ पर फिर हुआ हादसा