जगन्नाथपुर मंदिर गार्ड हत्या: भाजपा ने हेमंत सरकार को घेरा

राजधानी में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, अपराधियों के हौसले हुए बुलंद

जगन्नाथपुर मंदिर गार्ड हत्या: भाजपा ने हेमंत सरकार को घेरा
(फोटो)

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर के गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। साहू ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था को ध्वस्त बताया और अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। भाजपा ने मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा, सरकारी नौकरी और मंदिर समिति के पुनर्गठन की मांग की है। साथ ही, पार्टी की ओर से परिवार को 50 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता प्रदान की गई।

रांची: भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मंदिर के गर्भगृह की रखवाली करने वाले दिवंगत गार्ड बिरसा मुंडा के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्वयं को आदिवासी हितैषी बताने वाली हेमंत सरकार में आदिवासी समाज सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि राँची राजधानी में विधानसभा से कुछ ही दूरी पर स्थित मंदिर के गर्भगृह में तैनात एक आदिवासी गार्ड की हत्या होना राज्य की लचर कानून-व्यवस्था को उजागर करता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम और बंगाल घूम रहे है और झारखंड में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है, लगातार आपराधिक घटनाक्रम को अंजाम दिया जा रहा है। अपराधियों द्वारा राज्य में समानांतर सरकार चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री आदिवासियों की सरकार होने का दंभ भरते हैं लेकिन राजधानी में सरकार के नाक के नीचे खुलेआम हत्याएं हो रही है। राज्य सरकार के किसी प्रतिनिधि का मृतक के परिजनों से मिलने नहीं आना, राज्य सरकार के आदिवासी विरोधी चेहरा और संवेदनहीनता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि मंदिर के आसपास पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत से अवैध नशे का कारोबार फल-फूल रहा है, जिससे यह क्षेत्र नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है और आपराधिक घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है। यहां ट्रांसफर पोस्टिंग में पैसे का खेल चल रहा है। इस कारण पुलिस का लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त रखने पर फोकस नहीं रहता बल्कि उन्हें अपनी लागत पूंजी की सूद सहित वापसी की चिंता ज्यादा सताती रहती है। यही कारण अपराध लगातार बढ़ रहा है। 

मंदिर प्रबंधन को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि वर्षों से स्थानीय लोग मंदिर की सेवा-सत्कार में योगदान देते आए हैं, लेकिन मंदिर समिति में एक भी स्थानीय व्यक्ति को स्थान नहीं दिया गया है और पूरी समिति का कांग्रेसीकरण कर दिया गया है।

Read More.. झारखंड में स्कूलों का समय बदला, 21 अप्रैल से लागू होगा नया शेड्यूल

प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार से मांग किया कि मृतक के परिजनों को अविलंब 50 लाख रुपये का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा तत्काल जीविकोपार्जन हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। साहू ने मृतक के परिजनों को पार्टी की ओर से 50 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

Read More.. BIT मेसरा में IDE बूटकैंप का दूसरा दिन, स्टार्टअप रणनीति और इनोवेशन पर खास फोकस


इस दौरान केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, मेयर रोशनी खलखो, वरुण साहू, नीरज कुमार, अशोक बड़ाईक, नीलम चौधरी, उमेश यादव, उमेश तिवारी, नीरज सिंह, देवराज सिंह, पंकज सिन्हा, ललित ओझा, जितेंद्र वर्मा, संकेत तिवारी सहित कई प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

Read More.. Ranchi News: संत अन्ना गर्ल्स हाई स्कूल का गोल्डन जुबली समारोह, शिक्षा की मिसाल बना संस्थान

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News: डीसी ने नाइलिट और बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण Pakur News: डीसी ने नाइलिट और बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Pakur News: वनकर्मी ने स्पैक्ट्रल कोबरा का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा
Dumka News: बीडीओ ने वृन्दावनी पंचायत का किया औचक निरीक्षण 
Dumka News: जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ
Giridih News: जनगणना 2027 के लिए 'स्वयं गणना' प्रक्रिया शुरू
Giridih News: उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक की, सड़क दुर्घटनाएं रोकना प्रशासन की प्राथमिकता
Giridih News: गुपचुप खाने से फूड पॉयजनिंग, बच्चों समेत 20 से अधिक बीमार
जगन्नाथपुर मंदिर गार्ड हत्या: भाजपा ने हेमंत सरकार को घेरा
Palamu News: नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार 'चुनमुन' को मिला प्रतिष्ठित "झारखंड श्री" सम्मान
Palamu News: डीसी ने पेयजल योजनाओं की समीक्षा की, प्रगति तेज करने व लंबित कार्यों पर सख्ती के निर्देश
पूर्णिमा साहू का विपक्ष पर तीखा हमला: "नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कांग्रेस का असली चेहरा"
Koderma News: पदभार संभालते ही एक्शन में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, समाहरणालय का किया औचक निरीक्षण