Jamshedpur News: कदमा में दर्दनाक घटना, बीटेक छात्र ने तनाव में उठाया खौफनाक कदम

कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर-7 की घटना

Jamshedpur News: कदमा में दर्दनाक घटना, बीटेक छात्र ने तनाव में उठाया खौफनाक कदम

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय बीटेक छात्र अंकित शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार शाम की है।

जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर रोड नंबर-7 में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है, जिससे इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय अंकित शर्मा के रूप में हुई है, जो बीटेक की पढ़ाई कर रहा था।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, अंकित अपनी बहन के साथ कदमा स्थित घर में रहता था। उसकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उनका इलाज रांची में चल रहा है। परिवार पहले से ही कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा था। गुरुवार शाम जब उसकी बहन उसे खाना खाने के लिए बुलाने गई, तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। आशंका होने पर उसने खिड़की से झांककर देखा, जहां अंकित कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटका हुआ था।

घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया और आनन-फानन में अंकित को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अंकित पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। उसकी बहन ने पुलिस को बताया कि वह शेयर बाजार में निवेश करता था और हाल के दिनों में उसे करीब 4 से 5 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ था। इसी आर्थिक दबाव और तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया।

Read More.. Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ?

घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, वहीं परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Read More.. Hazaribagh News: छड़वा डैम में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, इलाके में हड़कंप

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

समृद्ध झारखंड की खबर का असर: उपायुक्त ने लिया संज्ञान, प्रिया की पढ़ाई को मिला सहारा समृद्ध झारखंड की खबर का असर: उपायुक्त ने लिया संज्ञान, प्रिया की पढ़ाई को मिला सहारा
जेटेट नियमावली रद्द होना पलामू के युवाओं की बड़ी जीत: आशुतोष तिवारी
Sahebganj News: फरक्का एक्सप्रेस में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, कोच अटेंडेंट शराब के साथ गिरफ्तार
Koderma News: जैन मंदिर में भगवानी देवी अजमेरा की पुण्यतिथि पर भव्य पूजन
झारखंड में बड़ी सफलता: पुलिस-CRPF ऑपरेशन में 4 माओवादी ढेर, भारी हथियार बरामद
Jamshedpur News: कदमा में दर्दनाक घटना, बीटेक छात्र ने तनाव में उठाया खौफनाक कदम
Sahebganj News: राजमहल में सोहराई लोक कला कार्यशाला का भव्य समापन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Dhanbad News: बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दौड़-लंबी कूद के साथ जारी होमगार्ड भर्ती
Dumka News: बिजली दर वृद्धि के खिलाफ भाजपा का उग्र प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना
Bokaro News: बड़ा साइबर फ्रॉड, लग्जरी अपार्टमेंट से 4 जामताड़ा के ठग गिरफ्तार
जमशेदपुर में गर्मी का कहर: अभिभावक संघ ने स्कूल समय बदलने की मांग
पाकिस्तान में भीषण गैस पाइपलाइन धमाका, एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत
Advertisement